ETV Bharat / state

उड़ता छत्तीसगढ़ बनाने की साजिश फेल, 9 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, लाखों का कैश जब्त

छत्तीसगढ़ में ड्रग्स तस्करों पर पुलिस ने कार्रवाई की है. कुल 9 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं.

Durg Police Press Conference
दुर्ग पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 2, 2026 at 8:09 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: नए साल पर छत्तीसगढ़ की स्टील सिटी दुर्ग भिलाई में पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई की है. पंजाब से हेराइन की तस्करी करने वाले 9 ड्रग्स तस्करों को दुर्ग भिलाई पुलिस ने अरेस्ट किया है. आरोपियों के पास से 8.91 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं. दुर्ग पुलिस ने यह कार्रवाई ऑपरेशन विश्वास के तहत किया है.

ऑपरेशन विश्वास के तहत कामयाबी

दुर्ग पुलिस को यह कामयाबी ऑपरेशन विश्वास के तहत मिली है. दुर्ग डीएसपी अलेक्जेंडर किरो ने खुलासा किया कि आरोपी पंजाब से चिट्टा मंगवाकर बेचने का काम करते थे. इसके दो गिरोह को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है. एक महिला समेत कुल 9 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इनके कब्जे से 51.73 ग्राम हिरोइन (चिट्टा), 281.85 ग्राम डोडा चूरा, एक कार और मोबाइल फोन को जब्त किया गया है.

दुर्ग पुलिस का ड्रग्स के तस्करों पर एक्शन (ETV BHARAT)

कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी इस केस में दुर्ग पुलिस ने की है. इसमें एक महिला भी शामिल है. ये पंजाब से हेराइन मंगवाकर उसकी तस्करी करते थे. सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है- अलेक्जेंडर किरो, दुर्ग डीएसपी

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी

दुर्ग पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके नाम इस प्रकार हैं.

  • मिथिलेश पाठक
  • परमेश्वर ठाकुर उर्फ पिंटू
  • दीपक गुप्ता
  • निहाल राय
  • लोकेश अवस्थी
  • रणदीप सिंह
  • अल्ताफ कुरैशी

ड्रग्स नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग पुलिस ड्रग्स नेटवर्क की जांच में जुट गई है. ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इसमें कामयाबी हासिल होगी.

बलौदाबाजार पुलिस महकमे में सर्जरी, 11 थाना प्रभारियों समेत 14 का तबादला, नए साल में नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ 2026-27 बजट: विभाग की क्या होगी प्राथमिकता, 6 जनवरी से मंत्री देंगे जानकारी, पहली बार बनी यह योजना

राजनांदगांव में साल 2025 का क्राइम ग्राफ जारी, आबकारी केसों में जिला अव्वल