ETV Bharat / state

न्यू ईयर से पहले पलवल में नशा तस्करों पर कार्रवाई, हिमाचल से गोवा जा रही 4 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

पलवल में हथीन सीआईए ने हिमाचल से गोवा जा रही 4 किलो चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया.

Drug Smuggler Arrested in Palwal
न्यू ईयर से पहले नशा तस्करों पर कार्रवाई (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 24, 2025 at 4:50 PM IST

|

Updated : December 24, 2025 at 5:12 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलवल: पलवल जिले की हथीन सीआईए टीम ने हिमाचल से गोवा जा रही 4 किलो चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस टीम ने हिमाचल प्रदेश से गोवा ले जाई जा रही करीब 16 लाख रुपये कीमत की चरस की खेप को रास्ते में ही पकड़ लिया.

सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई: इस बारे में डीएसपी क्राइम अनिल कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि, "हथीन सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ की बड़ी खेप हिमाचल प्रदेश से होकर गोवा की ओर ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने केएमपी एक्सप्रेसवे पर गांव मंडकोला के पास नाकाबंदी की और संदिग्ध डस्टर गाड़ी को रोककर तलाशी ली."

हिमाचल से गोवा जा रही 4 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार (ETV Bharat)

डस्टर गाड़ी से बरामद हुई चरस: डीएसपी ने आगे बताया कि, "तलाशी के दौरान गाड़ी से 4 किलोग्राम मादक पदार्थ चरस (सुल्फा) बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को काबू कर लिया और गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया."

हिमाचल निवासी तस्कर गिरफ्तार: डीएसपी क्राइम अनिल कुमार ने कहा कि, "गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश निवासी सुनील राणा के रूप में हुई है. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी यह चरस हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश के मथुरा सहित गोवा तक सप्लाई करने जा रहा था. न्यू ईयर के चलते गोवा में इसकी खपत के लिए यह खेप भेजी जा रही थी."

पहले भी रहा है आपराधिक रिकॉर्ड: डीएसपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि, "आरोपी पहले भी नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त रहा है. पलवल शहर थाना में दर्ज एक मामले में भी वांछित था. यह अब तक पलवल जिले में पकड़ी गई चरस की सबसे बड़ी खेप है."

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस: फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:नूंह पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध पटाखों का जखीरा जब्त, एटीएम लूट में की पांचवीं गिरफ्तारी और 39.55 ग्राम हेरोइन बरामद

Last Updated : December 24, 2025 at 5:12 PM IST