ETV Bharat / state

करनाल पुलिस ने तीन नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 3.8 किलो अफीम बरामद, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

Drug Smuggler Arrested in Karnal: करनाल पुलिस ने तीन नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से असलहा बरामद.

Drug smuggler arrested in Karnal
Drug smuggler arrested in Karnal (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : March 2, 2026 at 8:52 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

करनाल: गुप्त सूचना के आधार पर करनाल पुलिस ने तीन नशा तस्कर को गिरफ्तार किया. करनाल पुलिस की टीम ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और हथियार बरामद हुए. मौके पर एसएसपी, डीएसपी सहित कई पुलिस टीमें मौजूद रहीं. जिससे पूरे ऑपरेशन को बेहद सटीक तरीके से अंजाम दिया गया.

करनाल में तीन नशा तस्कर गिरफ्तार: तलाशी के दौरान पुलिस को करीब 3 किलो 800 ग्राम अफीम, एक देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस मिले. ये बरामदगी इस बात की ओर इशारा करती है कि मामला सिर्फ तस्करी तक सीमित नहीं. इसलिए पुलिस अब हर पहलू से जांच कर रही है.

करनाल पुलिस ने तीन नशा तस्कर को किया गिरफ्तार (Etv Bharat)

आरोपियों की पहचान: मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सिंघ राज ने बताया कि "पकड़े गए तीन आरोपियों में एक झारखंड का रहने वाला, दूसरा बिहार का निवासी और तीसरा करनाल जिले के सोकड़ा गांव का रहने वाला है. तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा."

मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी: अब जांच एजेंसियों की नजर इस बात पर है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशा और हथियार किस नेटवर्क से जुड़े हैं. पुलिस ये भी पता लगाने में जुटी है कि क्या आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे थे या ये खेप सप्लाई के लिए लाई गई थी. फिलहाल पूरे मामले का खुलासा विस्तृत पूछताछ और रिमांड के बाद ही हो सकेगा.

ये भी पढ़ें- कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में गौ रक्षा दल पर गो तस्करों का हमला, फायरिंग कर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, 2 आरोपी पकड़े गए

ये भी पढ़ें- फरीदाबाद में हथियारबंद बदमाशों का आतंक, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की कर डाली लूट