कुरुक्षेत्र में डॉ. विनीता हत्याकांड, कोर्ट ने 5 दोषियों को सुनाई फांसी की सजा, नौकरानी ने प्रेमी संग मिलकर की थी वारदात
कुरुक्षेत्र में डॉक्टर विनीता हत्याकांड मामले में कोर्ट ने 5 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है. साल 2023 का मामला


Published : December 21, 2025 at 3:54 PM IST
कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सेक्टर-13 में रहने वाली डॉक्टर विनीता हत्याकांड में 5 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई है. मामला 9 जनवरी 2023 का है. डॉक्टर विनीता की हत्या उसकी पहले रह चुकी नौकरानी और उसके प्रेमी के साथियों ने मिलकर की थी. मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 5 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा का ऐलान किया है.
पांच दोषियों को फांसी: कुरुक्षेत्र में उप जिला न्यायवादी राजकुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमराज की कोर्ट में यह मामला विचाराधीन था. लेकिन न्यायाधीश ने इसमें सबूत के आधार पर महिला डॉक्टर की पहले नौकरानी रह चुकी, मूल रूप से कैथल निवासी पूनम देवी है. उस समय वह कुरुक्षेत्र के मोहन नगर में रहती थी. पूनम देवी और उसके प्रेमी विक्रम तथा उनके अन्य साथी विक्रमजीत (कैथल निवासी), किन्नर सुनील (कैथल निवासी) और यूपी निवासी मनीष को फांसी की सजा सुनाई है.
दो आरोपी बरी: इस मामले में अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था. दोनों आरोपियों ने हथियार सप्लाई किए थे. उत्तर प्रदेश के चेतराव और उमेश को सबूत के अभाव में अदालत ने बरी कर दिया है.
क्या है पूरा मामला: बता दें कि घटना 9 जनवरी 2023 की है. गायनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर विनीता सेक्टर-13 स्थित अपने घर में केक बनाने का काम भी करती थी और घर के नीचे वह अपने पति अतुल अरोड़ा के साथ मिलकर अस्पताल चला रही थी. ऊपर वह खुद रहते थे और उस दौरान 9 जनवरी 2023 को दो लोग केक लेने के बहाने डॉक्टर के घर पर आते हैं. वहां पर मौका मिलते ही डॉक्टर अतुल के माता-पिता और उनके परिवार को गन दिखाकर बंधक बनाते हैं.
महिला के सिर पर किया था हमला: जब डॉक्टर अतुल की पत्नी विनीता ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सिर पर किसी वस्तु से वार कर दिया. डॉ. विनीता को सिर पर चोट लग गई. जिसके बाद उसका पति डॉक्टर अमित वहां से भागकर अपनी जान बचाता है और शोर मचाना शुरू करता है. इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं. इसके बाद कुरुक्षेत्र सिटी थाना पुलिस ने मामले में हत्या और डकैती तथा आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया. मामले की जांच शुरू की की.
7 आरोपियों को किया था गिरफ्तार: पुलिस ने घर पर जाकर पूछताछ की तो उसमें परिजनों ने अपनी नौकरानी के बारे में उनको बताया कि वह पति-पत्नी उनके घर पर कई महीने नौकरी करके गए हैं. वही जानते थे कि उनका पैसा कहां रखा हुआ था. वारदात के समय आरोपियों ने सीधे तिजोरी से पैसा निकाला था. ऐसे में मोहन नगर में रहने वाली उनकी पूर्व नौकरानी पूनम को गिरफ्तार किया गया. फिर उससे इस बारे में मामले का खुलासा हुआ. जिसमें नौकरानी पूनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस पूरी वारदात के लिए साजिश रची थी. पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था.
फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए पूनम और उसके प्रेमी समेत 5 आरोपियों को दोषी ठहराया और फांसी की सजा का ऐलान किया. पीड़ित परिवार को 2 साल बाद न्याय मिला, जिससे उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिली है.
ये भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र में महिला डॉक्टर की हत्या मामला: पुलिस और आरोपियों के बीच हई मुठभेड़, सभी गिरफ्तार

