ETV Bharat / state

चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव में डाउनहिल साइकलिंग, साहसिक पर्यटन को लगे पंख

आईटीबीपी एवं जिला चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव ने मिलकर डाउनहिल साइकलिंग का आयोजन किया.

CHAMPAWAT SARAS CORBETT FESTIVAL
चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव में डाउनहिल साइकलिंग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 22, 2026 at 2:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

खटीमा: चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव के तहत चंपावत से टनकपुर 95 किलोमीटर लंबी डाउनहिल साइकलिंग का आयोजन किया गया. आईटीबीपी कमांडेंट एवं जिला पर्यटन अधिकारी ने निश्चित रूप से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया. चुका से खिरद्वारी तक माउंटेन हिल बाइकिंग अभियान का भी सफल आयोजन हुआ. डाउनहिल साइकलिंग आयोजन में आईटीबीपी के 15 तो दस स्थानीय साहसी युवाओं ने प्रतिभाग किया.

सरस कॉर्बेट महोत्सव के तहत चम्पावत में 95 किलोमीटर लंबी डाउनहिल साइकलिंग और चुका से खिरद्वारी तक माउंटेन हिल बाइकिंग अभियान का सफल आयोजन किया गया. जिलाधिकारी मनीष कुमार की पहल पर जिला प्रशासन और Indo-Tibetan Border Police (आईटीबीपी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम ने साहसिक पर्यटन को नई पहचान दी.

आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी परिसर से कमांडेंट संजय कुमार और जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया. 95 किमी लंबे इस रोमांचक मार्ग में बनलेख, अमोड़ी, चल्थी धनुष पुल, सूखीढांग, किरोड़ा और टनकपुर स्टेडियम में फीडिंग प्वाइंट बनाए गए थे, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

इस अभियान में आईटीबीपी के 15 जवानों के साथ पिथौरागढ़ और चम्पावत के 10 युवाओं ने हिस्सा लिया. पहाड़ी रास्तों पर रोमांच और अनुशासन का अनूठा संगम देखने को मिला. पुलिस और स्काउट टीम ने पूरे मार्ग में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली. कमांडेंट संजय कुमार ने कहा कि आईटीबीपी सदैव जिला प्रशासन के साथ समन्वय में कार्य करती है. देर रात सूचना मिलने के बावजूद जवान पूरी तैयारी के साथ अभियान के लिए उपस्थित रहे.

जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने कहा सरस कॉर्बेट महोत्सव के माध्यम से मॉडल जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है. ऐसे आयोजन युवाओं को नई ऊर्जा और अवसर प्रदान कर रहे हैं.