ETV Bharat / state

चाकू से वार.. सिर पर हैंडपंप पटका.. 5 और 3 साल के मासूम की हत्या, कोमा में डेढ़ साल की बच्ची

पूर्णिया में नशे की हालत में युवक ने अपने दो मासूम चचेरे भाईयों को पीट-पीटकर मार डाला. मृतकों की उम्र 5 और 3 साल थी.

double murder in purnea
पूर्णिया में दो बच्चों के साथ हैवानियत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 10, 2025 at 1:11 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में दिल दहला देने वाली घटना हुई है. मामला रौटाथाना क्षेत्र के डिंगोज गांव का है, जहां नशे की हालत में चचेरे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दो मासूम भाइयों की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. वहीं एक मासूम को बुरी तरह घायल कर दिया है, जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

पूर्णिया में दो बच्चों की निर्मम हत्या: घटना के बाद से पूरा इलाका सदमे में हैं. लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया. पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे क्या कारण है, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है. वहीं दोनों आरोपी को इस मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

पूर्णिया में चचेरा भाई बना मासूमों का काल (ETV Bharat)

लोहे की रॉड से हमला: घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीण मोहम्मद शकील ने बताया कि सुबह-सुबह जानकारी मिली कि अरबाज अपने दोस्त हसनैन के साथ मिलकर अपने चचेरे भाई 5 वर्षीय नायत और तीन वर्षीय गुनाज की लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर डाली है. तीसरी बच्ची की हालत भी खराब है. वह बचेगी या नहीं, कहना मुश्किल है.

दोनों बच्चों को मारकर घर पर फेंका: ग्रामीणों ने कहा कि हमें बस इतना पता है कि गांव में कुछ विवाद हो रहा था, जिसे मासूम बच्चों के पिता देखने गए थे. इसी बीच बच्चों को घर पर अकेला छोड़कर पत्नी उन्हें बुलाने गई. इसी दौरान दोनों बच्चों को मारकर उनके शवों को घर पर रखकर दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया. बच्ची को मरा हुआ समझकर पलंग के नीचे फेंक दिया था. हमें जब पता चला कि वह जिंदा है तो आनन-फानन में डेढ़ बजे रात को अस्पताल लेकर आए.

"अगर युवक नशे में था तो उसने अपने मम्मी-पापा को क्यों नहीं मारा? बच्चों ने क्या बिगाड़ा था, उनको क्यों मार दिया? एक बार अपने माता-पिता और भाई को मारकर देखता कि कैसा लगता है. कोई विवाद नहीं था. दादा के समय में ही सब बंटवारा हो चुका था. एक डेढ़ वर्षीय मासूम को बुरी तरह जख्मी कर दिया है, जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. घायल बच्ची का इलाज पूर्णिया के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है."- मोहम्मद शकील, ग्रामीण

परिजन का बयान: मृतक बच्चों के परिजन मोहम्मद सरफराज ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है. वह अपने नशेड़ी दोस्तों के साथ ग्रुप बनाकर घूमता रहता है. दो लोगों पर हत्या का आरोप है. जो भी लोग बच्चों को छुड़ाने जा रहे थे, उनका कॉलर पकड़ ले रहा था.

"पहले बच्चों को चाकू से मारा गया है. उससे उनकी मौत नहीं हुई तो पानी वाले हैंडपंप से दोनों बच्चों के सिर पर हमला कर दिया, जिससे दोनों खत्म हो गए. वहीं बच्ची को गल दबाकर मारने की कोशिश की गई. जब बच्ची बेहोश हो गई तो उसे मरा हुआ समझकर उसे पलंग के नीचे फेंक दिया. बच्ची कोमा में है."- मोहम्मद सरफराज, मृतक बच्चों के परिजन

हिरासत में दोनों आरोपी: घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई. हत्या के पीछे क्या कारण है इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है. मृतक के परिजनों ने अरबाज और हसनैन को हत्या का आरोपी बनाते हुए स्थानीय थाने में नामजद मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने दोनों आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है.

"घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मृत बच्चे के परिवार के द्वारा लिखित आवेदन में अरबाज और हसनैन को आरोपी बनाया गया था. पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस बात का खुलासा हो जाएगा की नशे के हालात में हत्या की गई है या कारण कुछ और है."- कुनाल कुमार,रौटा थाना प्रभारी

"सिपाही मोहम्मद तौसीफ का कहना है कि हमें जानकारी मिली थी कि डिंगोज गांव में मर्डर हुआ है. सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी समेत पूरी टीम पहुंची तो घटना सही पाई गई. दो बच्चों का शव मिला है. दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है."- मोहम्मद तौसीफ,सिपाही

ये भी पढ़ें

5 वर्षीय बच्चे की किडनैपिंग, हत्या कर ट्रेन टॉयलट में फेंकी लाश, मुंबई-सूरत से जुड़ा मामला

प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर शव जलाया, पुलिस से बचने के लिए FIR भी कराई दर्ज

बिहार में 3 साल के मासूम का चार्जर के तार से गला घोंटा, हत्या की वजह जान चौंक जाएंगे