ETV Bharat / state

बिहार में महिला वार्ड सदस्य की गला काट कर हत्या, पति को भी उतारा मौत के घाट

गया में शेरघाटी वार्ड 1 की महिला वार्ड सदस्य केसरी देवी और उनके पति प्रदीप यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई है.

Double murder in Bihar
बिहार में पति-पत्नी की गला काट कर हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 26, 2025 at 12:53 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गया: बिहार के गया जी में बीती रात को महिला वार्ड सदस्य और उसके पति की बेरहमी से हत्या कर दी गई. धारदार हथियार से गला रेतकर वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है. घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

महिला वार्ड सदस्य और उसके पति की हत्या: घटना गया जी के शेरघाटी थाना अंतर्गत चापी गांव की है. बताया जाता है, कि दंपति अपने खेत की रखवाली के लिए घर से कुछ दूरी पर रहे बधार में बने झोपड़ी में सो रहे थे. इसी बीच अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. घटना की जानकारी होते ही शेरघाटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है.

गया में डबल मर्डर (ETV Bharat)

रात में घर से खाना खाकर निकले थे दोनों: वहीं, इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है. घर परिवार के अलावा चापी गांव में भी मातम पसरा है. लोग इस तरह की घटना से स्तब्ध हैं. परिवार वालों के अनुसार शेरघाटी वार्ड 1 की महिला वार्ड सदस्य केसरी देवी और उसके पति प्रदीप यादव बीती रात्रि को घर से निकले थे. घर से भोजन कर वे दोनों फसल की रखवाली के लिए बधार में स्थित झोपड़ी में बने आशियाने में सोने पहुंचे थे.

"गुरुवार की देर रात्रि को मेरे माता-पिता की हत्या की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है. शुक्रवार की सुबह को मां और पिताजी घर को नहीं लौटे, तो उन्हें फोन किया. लेकिन कई बार फोन करने के बावजूद उसे किसी ने रिसीव नहीं किया. इससे घर वालों को आशंका हुई. मौके पर पहुंचे तो दोनों की गला रेत कर हत्या की गई थी और उनका शव पड़ा हुआ था."- रवि कुमार, मृतक का बेटा

Double murder in Bihar
शेरघाटी वार्ड 1 की महिला वार्ड सदस्य केसरी देवी की हत्या (ETV Bharat)

परिवार में मचा कोहराम: घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम है. घटना के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं चल सका है. परिजनों ने भी खुलकर किसी के बारे में आशंका नहीं जताई है. वहीं पुलिस पुरानी रंजिश या अन्य पहलुओं पर मामले की छानबीन कर रही है.

"मेरे पिताजी से खेत खलिहान का विवाद कुछ लोगों से चल रहा था. इसी को लेकर उनकी और मेरी मां की हत्या की गई है. मैं अभी किसी का नाम नहीं बता सकती हूं. बाद में सब पता चलेगा."- रिंकी कुमारी, मृतक की बेटी

पुलिस का बयान: वही, इस संबंध में शेरघाटी थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि चापी गांव में पति-पत्नी की हत्या हुई है. इस घटना की जांच टेक्निकल सेल और स्क्वायड डॉग की मदद से हो रही है. धारदार हथियार से अपराधियों द्वारा अंजाम दिया गया है.

Double murder in Bihar
बिहार में पति-पत्नी की गला काट कर हत्या (ETV Bharat)

"पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच हो रही है. जल्द ही घटना में संलिप्त सभी अपराधी गिरफ्त में होंगे. डॉग स्क्वायड और टेक्निकल सेल की मदद से जांच की जा रही है."-
मोहन कुमार, थानाध्यक्ष शेरघाटी

ये भी पढ़ें

बिहार में सड़क पर हत्या, साइड देने को लेकर फॉर्च्यूनर और डस्टर कार चालक में चाकूबाजी

बिहार में BJP नेता को अपराधियों ने गोलियों से भूना, SP ने थानाध्यक्ष को किया निलंबित

मां ने सिर में तेल लगाया तो बेटे ने हथौड़े से पीट-पीटकर मार डाला

पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच हाथापाई...हिंदू बांग्लादेशी युवक की हत्या पर बंगाल में उबाल!

'बिहार नक्सल मुक्त' DGP विनय कुमार का दावा, 'डकैती-हत्या में रिकॉर्ड कमी'