ETV Bharat / state

कान्हा की नगरी में होली की धूम; बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े के साथ निकला डोला, हजारों युवा रंगों में हुए सराबोर

तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने दी जानकारी.

कान्हा की नगरी में होली की धूम
कान्हा की नगरी में होली की धूम (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 3, 2026 at 4:58 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मथुरा : ब्रजमंडल में होली का रंगोत्सव हर्षोल्लास के साथ खेला जा रहा है. मंदिरों में रंग गुलाल की होली हो रही है तो वहीं देहात से लेकर शहरों में भी होली का हुड़दंग शुरू हो चुका है. मंगलवार को चतुर्वेदी समाज का पारंपरिक डोला बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े के साथ निकाला गया. इस दौरान लोगों ने डीजे पर डांस किया, पिछले कई दशकों से चतुर्वेदी समाज के लोग डोला निकालकर होली का आनंद लेते हैं.

कान्हा की नगरी में होली की धूम (Video credit: ETV Bharat)

तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने बताया कि होली का रंग ब्रज में अनोखा है और होली मनाने के लिए देश और विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं. मंगलवार को चतुर्वेदी समाज का पारंपरिक डोला शहर में निकाल गया. उन्होंने कहा कि चतुर्वेदी समाज के बहुत से लोग विदेश में फंसे हुए हैं, मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि युद्ध खत्म हो और सभी लोगों की सुरक्षित वापसी हो. होली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.


भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में होली का आनंद लेने के लिए देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. मंगलवार को चतुर्वेदी समाज के हजारों लोगों के साथ विशाल रंगों का डोला निकाला गया. पुष्टिमार्ग संप्रदाय द्वारकाधीश मंदिर से डोला के साथ अनेक सांस्कृतिक झांकियां निकाली गईं. छाता बाजार, होली गेट, कोतवाली रोड दरेसी रोड, भरतपुर गेट, डींग गेट ओर चौक बाजार में डोले का समापन किया गया.


डीजे पर नाचे हजारों लोग : ब्रज में होली पूरे 40 दिनों तक खेली जाती है और बसंत पंचमी के दिन से ब्रज मंडल में होली की शुरुआत हो जाती है. फागुन माह के आखिरी दिन होली का समापन होता है. डोला निकालने के दौरान डीजे पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु नाचते हुए दिखाई दिए. डोला के साथ रंग गुलाल अबीर की वर्षा की गई.

यह भी पढ़ें : ब्रज में होली की धूम; गोकुल में गोपियों ने बरसाईं छड़ियां, दुल्हन की तरह सजकर छड़ीमार होली खेली