ETV Bharat / state

घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर कुत्ते ने किया हमला, तीन घायल, एक की हालत गंभीर

हमले के बाद मौके पर मची चीख पुकार, लोगों ने डंडे से मारकर कुत्ते को भगाया.

कुत्तों
कुत्तों (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 4, 2026 at 7:38 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बहराइच: जनपद में जंगली जानवरों के बाद अब कुत्तों का आतंक है. आए दिन इनके हमले हो रहे हैं. शनिवार को घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों समेत एक अधेड़ पर कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. जहां से एक बच्चे को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है.


मोतीपुर थाना क्षेत्र के जुगनिया ग्राम के रहने वाले योगेश ने बताया कि उनकी एक साल की बेटी महक घर के बाहर बैठी खेल रही थी. वहां कुछ अन्य बच्चे भी थे. इसी दौरान अचानक से एक कुत्ते ने एक के बाद एक दो मासूमों समेत तीन लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें सभी लोग घायल हो गए. मौके पर चीख पुकार मच गई. पास में मौजूद लोगों ने डंडे से मारकर कुत्ते को भगाया, जिससे मासूम की जान बच सकी. महक के चेहरे व सिर में गंभीर जख्म हैं. स्थानीय अस्पताल में मासूमों व अधेड़ को भर्ती कराया गया है.

दुर्गेश चौहान (Video Credit: ETV Bharat)

महक की मां ने बताया कि वह खाना बनाने के लिए गई थी. इस वजह से उसने महक को बच्चों के पास बिठा दिया था. इसी दौरान कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया.

मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राजेश सोनकर ने बताया कि मासूम को अस्पताल में लाया गया था. कुत्ते के हमले में मासूम की हालत गंभीर है. मासूम का इलाज किया जा रहा है.

कुत्तों के हमले में हो चुकी है दो की मौत: बता दें कि बीते 25 जुलाई को खैरीघाट इलाके के कम्हरिया गांव निवासी छब्बन के 10 वर्षीय पुत्र नूरूद्दीन खेत गया हुआ था. इस दौरान उस पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. वह चीखता-चिल्लाता रहा, मगर वहां उसे बचाने वाला कोई नहीं था. झुंड ने बालक के शरीर के कई हिस्से का मांस नोच-नोच कर खा लिया था. जिसकी लखनऊ के इलाज के दौरान मौत हो गई थी. वहीं मटेरा गांव निवासी 10 वर्षीय मानसी को कुत्तों ने नोच कर मार डाला था.

प्रभागीय वनाधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि मासूम पर हमले की जानकारी मिली थी. टीम को भेजा गया है. इस मामले में बीडियो व अन्य अधिकारियों की मदद से कुत्तों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

यह भी पढ़ें: बहराइच में मारा गया एक और भेड़िया, अब तक 9 आदमखोर मारे जा चुके

यह भी पढ़ें: बहराइच में फिर आदमखोर भेड़िए का हमला; मां की गोद से 3 साल के बच्चे को ले भागा, ड्रोन से तलाश