ETV Bharat / state

कुत्ते की वफादारी ने जीता दिल, शख्स पर हमला करने वाले स्ट्रीट डॉग से भिड़ा

एक कुत्ते ने रोजाना रोटी खिलाने वाले शख्स को दूसरे कुत्ते के हमले से बचाया. जिसके बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

Haridwar Street Dog
शख्स पर हमला करने वाले कुत्ते से भिड़ा (Photo-Local Resident CCTV)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : August 21, 2026 at 8:53 AM IST

|

Updated : August 21, 2026 at 12:04 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हरिद्वार: आजकल जहां पिटबुल, रॉटविलर और जर्मन शेफर्ड जैसे महंगे पालतू कुत्तों द्वारा अपने ही मालिकों पर जानलेवा हमले के मामले सामने आ रहे हैं. वहीं हरिद्वार के कनखल क्षेत्र के फेरुपुर से गली के कुत्ते की वफादारी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति पर दूसरे आवारा कुत्ते ने हमला किया तो गली में रहने वाला एक कुत्ता अपने परिचित व्यक्ति को बचाने के लिए हमलावर कुत्ते से भिड़ गया. मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुत्ते ही वफादारी की सराहना की जा रही है.

फेरूपुर गांव की गली में रहने वाला एक व्यक्ति रोजाना अपनी गली के एक सफेद रंग के कुत्ते को रोजाना खाना खिलाता था. इसी वजह से दोनों के बीच लगाव बन गया था. रोज़ाना गली का कुत्ता घर के बाहर उस व्यक्ति का इंतजार करता था. दो दिन पहले रोजाना की तरह वह व्यक्ति कुत्ते को रोटी देने के लिए गली में आया था. कुत्ता गली में उस व्यक्ति का इंतजार कर रहा था. गली में जैसे ही वह व्यक्ति जेब से रोटी निकालता है, अचानक ही एक दूसरा काले रंग का कुत्ता दौड़कर आता है और उस शख्स पर झपट पड़ता है.

कुत्ता शख्स पर हमला करने वाले स्ट्रीट डॉग से भिड़ा (Video-Local Resident)

कुत्ते को अपने पास आता देखकर वह शक्श डर जाता है. दूसरे कुत्ते ने व्यक्ति पर हमला किया, गली का कुत्ता तुरंत बीच में आ गया और हमलावर कुत्ते से भिड़ गया. उस कुत्ते ने झपटकर हमलावर कुत्ते को पकड़ गया और इस तरह रोटी देने वाले शख्स की जान बचाई. यहपूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में साफ तौर से दिखाई दे रहा है कि एक शख्स गली में कुत्ते को रोटी देने के लिए बाहर आता है तभी अचानक से एक दूसरा कुत्ता उसे व्यक्ति को काटने के लिए दौड़ लगाता है. लेकिन जिस कुत्ते को वह सच रोजाना रोटी देता था, उस कुत्ते ने बीच में आकर हमला करने वाले कुत्ते को झपट लिया और इस तरह से उसने अपने खाना खिलाने वाले मालिक की जान बचाई. वीडियो सामने आने के बाद लोग कुत्ते की वफादारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि बेजुबान जानवरों के साथ प्यार और संवेदनशीलता से पेश आना चाहिए, क्योंकि जरूरत के वक्त ये भी अपनेपन और वफादारी का परिचय देना जानते हैं. सीसीटीवी में कैद इस घटना ने एक बार फिर इंसान और बेजुबान जानवर के बीच बने भावनात्मक रिश्ते को सामने ला दिया. हालांकि कई लोग इसे वफादारी बता रहे हैं तो कई अहसान का बदला. जानवर हो या इंसान, संवेदना सब में होती है.

शायद यही वजह है कि एक गली के कुत्ते ने रोटी का अहसान न भूलकर, उस शक्श की जान बचाई जो उसे रोज खाने के लिए रोटी देता था. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कुत्ते की वफादारी की सराहना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Last Updated : August 21, 2026 at 12:04 PM IST