ETV Bharat / state

DJ की धुन और भोजपुरी गाने पर निकली शवयात्रा, दुख और आंसू की बजाय घोड़ों पर खुशियां मनाते दिखे परिजन

मुंगेर में अनोखी शवयात्रा निकाली गई, जिसमें लोग डीजे और भोजपुरी गाने पर नाचते दिखे. इस दौरान घोड़े भी नजर आए. पढ़ें..

DJ at funeral procession in Munger
मुंगेर में शव यात्रा पर डीजे (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 3, 2026 at 7:20 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मुंगेर: बिहार के मुंगेर की शवयात्रा चर्चा में है. आमतौर पर जहां शव यात्रा गम और सन्नाटे की पहचान होती है, वहीं इस अनोखी शवयात्रा में लोग खुशियां मनाते नजर आए. कोई पैदल तो कोई घोड़े पर तो कोई अन्य वाहनों के साथ नजर आए. पूरे रास्ते डीजे की धुन और भोजपुरी गाने पर लोग थिरकते दिखे. इस शवयात्रा ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

धूमधाम से निकली बुजुर्ग महिला की शवयात्रा: 95 वर्षीय बुधनी देवी की मौत के बाद उसके बेटे और परिजनों ने धूमधाम से 2 जनवरी यानी शुक्रवार को शवयात्रा निकाली. जिसमें 250 से अधिक लोग शामिल हुए. मातमी सन्नाटों की बजाय परिवार के लोगों ने इसे उत्सव के रूप में मनाया. बेटे योगेंद्र यादव का कहना है कि मैंने सोचा कि जब मां अपनी पूरी जिंदगी जी चुकी है तो क्यों दुख क्यों करें. इसलिए शवयात्रा को धूमधाम से निकालने का फैसला किया. परिवार और गांव ने भी साथ दिया.

मुंगेर में अनोखी शवयात्रा (ETV Bharat)

"हम खुशी से समस्त परिवार मिलकर सारा चीज किए. डीजे था, घोड़ा था, हर चीज था. हमारा जो सामर्थ्य था, उसके हिसाब से धूमधाम से मां की शवयात्रा निकाले. 250 लोग इस शवयात्रा में शामिल हुए."- योगेन्द्र यादव, मृतक बुधिया देवी के बेटे

DJ at funeral procession in Munger
बुधिया देवी की शवयात्रा (ETV Bharat)

क्या बोलीं बहू?: वहीं, मृतक बुधिया देवी की बहू संहिता देवी ने कहा कि मेरी सास को 6 बेटा और 3 बेटी है. 12 पोता और 6 पोती है. सब लोग मिलकर खुशी से सास की शवयात्रा निकाले. मेरी सास का दिया हुआ ही सबकुछ है तो खुशी से गाजा-बाजा कर उनको विदा किए.

DJ at funeral procession in Munger
डीजे पर नाचते ग्रामीण (ETV Bharat)

'दादी की इच्छा को पूरा किया': बुधिया देवी के पोते ने कहा कि दादी ने पूरे जीवन परिवार को एकजुट रखा. कभी किसी से भेदभाव नहीं किया. यह भव्य शव यात्रा उनकी अंतिम इच्छा और परिवार की ओर से सम्मान की प्रतीक थी. दुख तो है उनके जाने का लेकिन सबलोगों ने मिलकर दादी की इच्छा को मिलकर पूरा करने का फैसला किया.

DJ at funeral procession in Munger
शव यात्रा के साथ पोता सोनू कुमार (ETV Bharat)

"दादी की मृत्यु से दुख तो है लेकिन खुशी से हमलोग इसे मनाए हैं. सभी लोग ने फैसले में साथ दिया. डीजे, घोड़ा और निर्गुण के साथ शव निकाली. धूमधाम से शवयात्रा निकाली. दादी की इच्छा को हमलोगों ने पूरा किया."- सोनू कुमार, मृतक के पोते

DJ at funeral procession in Munger
शव यात्रा में डीजे की धुन पर नाचते लोग (ETV Bharat)

नए साल के पहले दिन चल बसी: मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 43 स्थित हेरुदियारा की रहने वाली बुधिया देवी की गुरुवार शाम को मौत हो गई थी. 95 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. शुक्रवार को धूमधाम से उसकी शवयात्रा निकाली गई, जिसमें डीजे, घोड़ा और 250 से अधिक लोग शामिल हुए.

ये भी पढ़ें:

DJ और होली के गीतों के साथ निकली अनोखी शव यात्रा, गम की बजाय खुशी में झूमते दिखे परिजन

अनोखी शवयात्रा, बाजे गाजे के साथ सजाकर निकाली गई पेड़-पौधों की अर्थी, घाट पर किया अंतिम संस्कार

शवयात्रा पर ऐसा जश्न नहीं देखा होगा, अर्थी के सामने बेटों-पोतों ने किया डांस