ETV Bharat / state

21 फरवरी से देहरादून में शुरू होगा 9 दिवसीय दिव्य कला मेला, जानिये क्या रहेगा खास

इस बार देहरादून मे लगभग 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 100 दिव्यांग कारीगर, कलाकार और उद्यमी भाग लेंगे

DIVYA KALA MELA IN DEHRADUN
9 दिवसीय दिव्य कला मेला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 20, 2026 at 6:46 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड मैदान में दिव्य कला मेले का आयोजन होने जा रहा है. इस मेले की नोडल एजेंसी राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम है.

21 फरवरी से 1 मार्च तक इस मेले का आयोजन होने जा रहा है. 22 फरवरी को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेवानिवृत्त) मेले का उद्घाटन करेंगे. राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के चीफ जनरल मैनेजर डॉ विनीत राणा ने बताया पिछले 3 वर्षों से देश भर में आयोजित 29 दिव्य कला मेलों ने सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने के साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला है. उन्होंने बताया इन मेलों के माध्यम से दिव्यांग कारीगरों और उद्यमियों के लिए बाजार के अवसर सृजित हुये हैं. अब तक करीब 23 करोड़ रुपए से अधिक का व्यवसाय दर्ज किया है.

उन्होंने बताया इस बार देहरादून मे लगभग 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 100 दिव्यांग कारीगर, कलाकार और उद्यमी भाग लेंगे. जहां पर होम डेकोर और लाइफस्टाइल उत्पाद, वस्त्र, स्टेशनरी और पर्यावरण अनुकूल सामग्री के अलावा पैक्ड ऑर्गेनिक खाद्य उत्पाद, घरेलू सजावट से जुड़े सामान आदि प्रदर्शित और विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे.

नौ दिवसीय मेला सवेरे 11 बजे से रात 9 बजे तक आम जनता के लिए निशुल्क खुला रहेगा. इसके साथ ही दिव्यांग कलाकारों व प्रसिद्ध कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी रोजाना आयोजित की जाएगी. इस मेले में पहुंचकर लोग देश भर के विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का आनंद भी उठा सकेंगे. आयोजकों के मुताबिक विभाग का उद्देश्य दिव्य कला मेले की अवधारणा को देशभर में व्यापक रूप से बढ़ावा देना है. यह मेला दिव्यांग जनों के लिए एक सशक्त और प्रेरणादायक मंच बन सके.

पढे़ं- फिर उठी थराली को जिला बनाने की मांग, एसडीएम के जरिए सीएम धामी को भेजा ज्ञापन

पढे़ं- हरिद्वार में पहली बार खाट जन चौपाल, सीएम धामी ने सुनी समस्याएं, एक्शन के दिये निर्देश