ETV Bharat / state

चूरू में गंगानगर एसीबी का एक्शन, जिला परिषद का कनिष्ठ सहायक 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

आरोपी कनिष्ठ सहायक ने बतौर रिश्वत 10 हजार रुपए अपने परिचित को ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए थे.

ACB team during the operation
कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम (ETV Bharat Churu)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 18, 2026 at 4:28 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

चूरू: गंगानगर एसीबी चौकी ने कारवाई करते हुए जिला परिषद में कनिष्ठ सहायक को 5 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. एसीबी की इस पूरी कारवाई को गंगानगर एसीबी चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार की अगुवाई में अंजाम दिया गया. पुलिस निरीक्षक राजेंद्र ने बताया कि जैतासर सरपंच के भाई ने परिवाद दिया कि उसकी ग्राम पंचायत में वर्ष 2023-24 में मनरेगा के तहत करवाए गए कार्यों के पेंडिंग भुगतान करवाने की एवज में 5 हजार रुपए बतौर रिश्वत मांगे थे.

ऐसे आया पकड़ में: एसीबी ने बताया कि कनिष्ठ सहायक सुभाष ने 15 हजार रिश्वत की मांग की और नहीं देने पर भुगतान नहीं करवाने की धमकी दे परेशान कर रहा था. एसीबी ने बताया कि परिवादी ने आरोपी ने दस हजार रुपए फोन पे अपने परिचित को करवाए और शेष 5 हजार नगद लेते एसीबी ने रंगे हाथों दबोच लिया. एसीबी के राजेंद्र कुमार ने बताया कि परिवादी की शिकायत पर 16 फरवरी को एसीबी ने सत्यापन करवाया.

पेंडिंग भुगतान की एवज में मांगी थी रिश्वत (ETV Bharat Churu)

पढ़ें: पंचायत समिति कर्मचारी ने ली 80 हजार रुपए की रिश्वत, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

सत्यापन सफल होने पर बुधवार को जाल बिछा कारवाई को अंजाम दिया. एसीबी चौकी गंगानगर की कारवाई टीम के सदस्य संजीव कुमार भवानी सिंह, पंकज शर्मा, धर्मवीर, आशीष कुमार, मनजीत, राजेश कुमार शामिल रहे. एसीबी की कारवाई से एक बारगी जिला परिषद कार्यालय में हड़कंप मच गया और कार्यालय कार्मिक दफ्तरों से बाहर आ गए.