ETV Bharat / state

हल्द्वानी सरकारी राशन गोदाम पर छापेमारी, जांच के लिए भरे गए सैंपल, जानिये वजह

एसडीएम मोनिका ने बताया आरएफसी के गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया है. जांच के लिए सैंपल लिये गये हैं.

HALDWANI RATION GODAM
सरकारी राशन गोदाम पर छापेमारी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : August 23, 2026 at 4:38 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: सरकारी राशन की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. एसडीएम हल्द्वानी मोनिका ने कमलुवागांजा स्थित खाद्य गोदाम का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान पर्वतीय जिलों को भेजे जाने वाले चावल की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की जांच की गई. अधिकारियों ने मौके से सैंपल भी लिए हैं. जिन्हें लैब जांच के लिए भेजा जाएगा. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सरकारी राशन की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन अब किसी भी तरह की लापरवाही के मूड में नहीं है. पर्वतीय जिलों में भेजे जाने वाले चावल की गुणवत्ता जांचने के लिए शनिवार को एसडीएम मोनिका के नेतृत्व में प्रशासन की टीम द्वारा कमलुवागांजा स्थित राजकीय खाद्य गोदाम का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान गोदाम में भंडारित चावल के साथ-साथ राशन की गुणवत्ता से जुड़े निर्धारित मानकों को परखा गया.अधिकारियों ने पर्वतीय क्षेत्रों में भेजे जाने वाला राशन तय गुणवत्ता और मानकों को भी चेक किया.

सरकारी राशन गोदाम पर छापेमारी (ETV Bharat)

दरअसल, कुसुमखेड़ा स्थित आरएफसी गोदाम से पर्वतीय जनपदों समेत अलग-अलग क्षेत्रों में सरकारी राशन की आपूर्ति की जाती है. ऐसे में प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाला राशन गुणवत्ता के मानकों पर खरा उतर रहा है कि नहीं, जांच के दौरान चावल के सैंपल लिए गए हैं. इन सैंपलों को लैब टेस्ट के लिए भेजा गया है.

लैब रिपोर्ट सामने आने के बाद ही तय होगा कि राशन निर्धारित मानकों के अनुरूप है या नहीं? यदि जांच में गुणवत्ता संबंधी कोई कमी या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. एसडीएम ने गोदाम प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राशन की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए. साथ ही FSSAI और अन्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है.

एसडीएम मोनिका ने बताया आरएफसी के गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया. खाद्य सामग्री के सैंपल लिये गए हैं. जांच रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी.

पढे़ं- उत्तराखंड में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र निरस्त, नैनीताल जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

पढे़ं- काली घनी जुल्फों से कमाल! 2015 से नहीं कटवाए बाल, अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज नाम