ETV Bharat / state

पलामू में चीनी दुकानों पर प्रशासन का छापा, स्टॉक को ऑनलाइन अपडेट करने का निर्देश

पलामू में जिला प्रशासन ने चीनी की दुकानों पर छापा मारा है. नीरज कुमार की रिपोर्ट.

District administration raid at sugar shop and godown in Palamu
पलामू में जिला प्रशासन ने चीनी की दुकानों पर छापा मारा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 25, 2026 at 5:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच पलामू जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की. जिला प्रशासन ने मंगलवार को बाजार समिति में चीनी के कई थोक कारोबारी के गोदाम पर छापेमारी की.

इस छापेमारी में गोदाम में मौजूद चीनी के स्टॉक और उसकी खरीद बिक्री की पूरी जानकारी ली गई है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई है. इस छापेमारी में पलामू जिला प्रशासन के तरफ से थोक कारोबारी को कई बिंदुओं पर निर्देश जारी किया गया है.

पलामू में फिलहाल चीनी 70 रुपए किलो के हिसाब से बिक रही है. पिछले 15 दिन में चीनी की कीमत 55 रुपय से 70 रुपये पहुंच गई है. हालात को देखते हुए पलामू जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ाया है और स्टॉक की जांच शुरू की है. छापेमारी में पलामू जिला प्रशासन की तरफ से सभी थोक कारोबारी को यह निर्देश दिया गया है कि अधिक कीमत पर चीनी को नहीं बेचना है जबकि चीनी के स्टॉक को प्रतिदिन ऑनलाइन अपडेट करना है. ऐसा नहीं करने वाले तो कारोबारी के खिलाफ जिला प्रशासन कार्रवाई करेगी.

District administration raid at sugar shop and godown in Palamu
चीनी दुकानों में प्रशासन की छापेमारी (ETV Bharat)

जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि स्टॉक की जांच की गई है और कई बिंदुओं पर निर्देश दिए गए हैं. सभी कारोबारी को स्टॉक को ऑनलाइन अपडेट करने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन चीनी के कारोबार पर नजर रख रही है और गलत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी. पलामू के कृषि बाजार समिति चीनी के सभी थोक स्टॉक मौजूद हैं.

इसे भी पढ़ें- चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार के रवैये को दीपांकर भट्टाचार्य ने बताया 'मजाक वाला', छात्र आंदोलन को लेकर भी दी केंद्र और राज्य सरकार को नसीहत

इसे भी पढ़ें- चीनी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने अचानक लिया ये फैसला, अब बदल जाएंगे दाम

इसे भी पढ़ें- चीनी के बेतहाशा दाम वृद्धि पर सरकार का बड़ा एक्शन, लगाई लिमिट, जमाखोरी नहीं चलेगी