उज्ज्वला लाभार्थियों की 'Happy Holi': CM योगी ने दी बड़ी सौगात,1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को Free सिलेंडर
यूपी सरकार ने 1 करोड़ 86 लाख उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को ₹1500 करोड़ की राशि जारी की.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : February 28, 2026 at 5:24 PM IST
|Updated : February 28, 2026 at 7:28 PM IST
लखनऊ/फर्रुखाबाद : होली के अवसर पर उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया. इसको लेकर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार अपनी घोषणा के मुताबिक समाज की बेहतरी के लिए काम कर रही है.
डबल इंजन सरकार ने जो घोषणा की थी, उसी क्रम में आज ₹1500 करोड़ की राशि 1 करोड़ 86 लाख उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को जारी की जा रही है. अब वो अपने नजदीक के जिस भी एजेंसी से उनका कनेक्शन है वहां पर जाएंगे तो इस राशि का उपयोग करते हुए वे लोग अपना एक भरा हुआ सिलेंडर वहां से उपलब्ध कर सकते हैं. वहां से ले सकते हैं.
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उज्ज्वला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के वितरण हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में... https://t.co/9E8kcfuxEG
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 28, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह सुविधा आपको दी जा रही है. इसके लिए मैं बधाई देता हूं शुभकामनाएं देता हूं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि डबल इंजन सरकार ने 2022 में यह सुविधा शुरू की थी. होली के पहले घर की खुशियों को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया.
उन्होंने बताया कि लाभार्थी अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर इस सब्सिडी का उपयोग कर एक पूरा सिलेंडर रिफिल करवा सकते हैं. सीएम योगी ने सभी लाभार्थियों को बधाई और होली की शुभकामनाएं दीं.
उन्होंने आगे कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही है. शिक्षकों, बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा के कर्मचारियों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भी कैशलेस सुविधा के तहत हर साल 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जो समाज के लिए काम करता है, सरकार उसके लिए भी काम करती है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि होली में कोई भेदभाव नहीं होता, न कोई छोटा होता है न बड़ा. जब भेदभाव खत्म होता है. उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के क्रियान्वयन में अग्रणी राज्य है. यहां 1.86 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को गैस कनेक्शन मिल चुके हैं.
फर्रुखाबाद में 162447 पात्र परिवारों को मिला लाभ : जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत शनिवार को वर्ष 2016 से अब तक फर्रुखाबाद में 162447 पात्र परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये जा चुके है. जिसमें आईओसीएल के 93238 लाभार्थी, बीपीसीएल के 19415 लाभार्थी व एचपीसीएल के 49794 लाभार्थी हैं.
जिलापूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-2024 से पर्व एवं त्यौहारो पर उज्जवला योजना के लाभार्थियों को दो रिफिल की घोषणा करते हुए योजनान्तर्गत सब्सिडी अंतरण की योजना प्रारम्भ की गई थी.
पूर्व की भांति वित्तीय वर्ष 2025-2026 में भी उज्ज्वला के लाभार्थियों को दो निःशुल्क सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराई जा रही है. जिसमें दीपावली पर्व पर एक निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल सभी उज्ज्वला लाभार्थियों को प्राप्त कराई जा चुकी है. होली पर्व के अन्तर्गत (माह जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक) निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल वर्तमान में उपलब्ध कराई जा रही है.
जनपद में 162447 लाभार्थियों को कुल 8 करोड़ 97 लाख 94 हजार 203 रुपये राज्य सरकार द्वारा होली पर्व पर उनके बैंक खाते में अंतरित की गईं. इस दौरान करीब 250 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक और उज्जवला कनेक्शन के अंतर्गत निशुल्क सिलेंडर चूल्हा व उपकरण भी वितरित किए गए.
ये भी पढ़ें - होली पर संडे सहित 4 दिनों की मौज : यूपी में 2 से 4 मार्च तक सरकारी दफ़्तरों में ताला, सीएम योगी ने दी लंबी छुट्टी की सौगात

