ETV Bharat / state

केजरीवाल और सिसोदिया के नेतृत्व को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं AAP विधायक, आशीष सूद ने किया बड़ा दावा

दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आशीष सूद ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी में विद्रोह की स्थिति बन गई है.

दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद
दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : January 5, 2026 at 4:17 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने अपने बयान से एक नया दावा किया है. दरसल, दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आशीष सूद ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी में विद्रोह की स्थिति बन गई है. आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक अपने नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के नेतृत्व को स्वीकार करने के लिए अब तैयार नहीं हैं. आम आदमी पार्टी अपनी आंतरिक कलह से जूझ रही है. उसकी झलक आज विधानसभा में भी देखने को मिली.

आशीष सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक उस विद्रोह के चलते ही आज विधानसभा के अंदर भी विरोध दिखा रहे थे. अशीष सूद ने कहा कि पिछले 11 साल में दिल्ली में कोई भी काम नहीं हुआ. इसकी वजह से प्रदूषण की समस्या भी बनी हुई है. हमारी सरकार प्रदूषण के लिए लगातार काम कर रही है. लेकिन, इतनी जल्दी प्रदूषण को खत्म नहीं किया जा सकता. आशीष सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी आपस में ही नेताओं के बीच में टकराव की स्थिति है.

आशीष सूद, कैबिनेट मंत्री दिल्ली सरकार (ETV Bharat)

बता दें कि आम आदमी पार्टी लगातार आशीष सूद की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधने के बाद लगातार उनका विरोध कर रही है. कई जगह बैनर लगा कर आम आदमी पार्टी के नेता भी आशीष सूद पर निशाना साध रहे हैं. उसके बाद अब आशीष सूद ने भी एक बयान देकर आम आदमी पार्टी में विद्रोह का दावा किया है.

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के विधायकों ने आज सत्र के पहले दिन जहां पॉल्यूशन को लेकर के विरोध दर्शन किया और दिल्ली सरकार पर पॉल्यूशन को कम करने के लिए काम न करने का आरोप लगाया. उसके बाद भाजपा विधायकों ने भी आम आदमी पार्टी पर कामकाज में बाधा डालने और एलजी के अभिभाषण में विवाद उत्पन्न करने का आरोप लगाया.

ये भी पढ़ें: