ETV Bharat / state

धमतरी में सब्जी विक्रेताओं के बीच विवाद, फुटकर बनाम स्थायी दुकानदारों के बीच लड़ाई

धमतरी में सब्जी विक्रेताओं के बीच विवाद हुआ. फुटकर सब्जी विक्रेताओं को लेकर गोल बाजार सब्जी व्यापारियों में आक्रोश देखने को मिला.

Dispute between vegetable vendors
धमतरी में सब्जी विक्रेताओं के बीच विवाद (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 7, 2026 at 11:46 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी : धमतरी में मंगलवार को घड़ी चौक के पास सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं और गोल बाजार के सब्जी व्यापारियों के बीच विवाद हो गया.विवाद के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई. गोल बाजार के सब्जी विक्रेता इसलिए नाराज थे क्योंकि तय जगह के अलावा कुछ लोग दूसरी जगहों पर सब्जी बेच रहे थे. जिसके बाद फुटकर सब्जी विक्रेता और घड़ी चौक के पास बैठे सब्जी विक्रेताओं में जमकर बहसबाजी हुई. विवाद के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और समझाईश के बाद माहौल शांत हुआ.


गोल बाजार का व्यापार हुआ कम

आपको बता दें कि शहर में इन दिनों कई जगह सड़क किनारे सब्जी बेचने वालों का ठेला लग रहा है. जिससे मुख्य बाजार पर बैठने वालों का व्यापार प्रभावित हो रहा है. इसे लेकर मंगलवार की शाम गोल बाजार की सब्जी विक्रेता महिलाएं घड़ी चौक के पास सब्जी बेच रहे लोगों के पास पहुंच गई और देखते ही देखते माहौल गरमा गया. दोनों पक्षों में झूमाझटकी की नौबत भी आ गई थी.

Dispute between vegetable vendors
फुटकर बनाम स्थायी व्यवसायियों के बीच लड़ाई (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

इस जगह सब्जी बेचने की वजह से ग्राहक गोल बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. व्यापार आधा हो गया है. जब उन्हें जगह दिया गया है तो यहां पर क्यों बेचते हैं.हम लोगों की कोई नहीं सुनता है.महापौर के पास शिकायत लेकर गए तो वो उठकर चले गए.निगम के अधिकारी बोले कि आप लोग चलकर दुकान लगाईएं हम लोग आते हैं,वो लोग भी नहीं आए.यहां पर हम लोग सब्जी नहीं लगने देंगे- ज्योति सोनकर,गोल बाजार सब्जी विक्रेता

फुटकर बनाम स्थायी दुकानदारों के बीच लड़ाई (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

सस्ती सब्जी महंगी सब्जी के बीच की लड़ाई
इस बारे में घड़ी चौक के पास सब्जी बेचने वाले रोशन सोनकर, राहुल, सीता सोनकर का कहना है कि निगम उन्हें जगह ही नहीं दे रहा है, अब जहां जगह मिली वहां अपने परिवार के पोषण के लिए सब्जी बेच रहे हैं.

रही बात सस्ती सब्जी की तो वो उनके ऊपर निर्भर करता है वो कितना सस्ता बेचते हैं. गोल बाजार वाले महंगा बेचते हैं तो वह हम क्या करें. सस्ता देखकर ग्राहक हमारे पास आते हैं निगम हमको जगह दे हम चले जाएंगे- रोशन सोनकर, घड़ी चौक सब्जी विक्रेता

वहीं इस पूरे मामले में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष का कहना है कि निगम का सिस्टम ही फेल है.


निगम का सारा सिस्टम फेल हो गया है. निगम को चाहिए कि बाजार वालों को व्यवस्थित करें.जगह-जगह सड़क पर जो सब्जी बेच रहे हैं उनको एक जगह व्यवस्थित करना चाहिए- कैलाश कुकरेजा , अध्यक्ष चैंबर ऑफ कॉमर्स

आपको बता दें कि धमतरी में इन दिनों कई जगह पर सब्जियां सड़कों पर बिक रही है. कलेक्टोरेट मोड, रुद्री रोड, रत्नाबांधा रोड, रामबाग जैसे कई जगह पर सस्ती सब्जियां बिक रही है. मंगलवार को तो इतनी सस्ता मटर बिक रहा था जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती. इस वजह से मुख्य बाजार का व्यापार प्रभावित हो रहा है और यही कारण आक्रोश होने का था. हालांकि हर व्यापारी स्वतंत्र है कि वह कितना सस्ता बेचता है वह उनके ऊपर निर्भर करता है.


GROUND REPORT : कांगेर घाटी में ग्रीन गुफा का रोमांच, इंसानी आवाजाही से अब तक थी दूर

नाबालिग के साथ दुष्कर्म, भाटापारा कोर्ट ने आरोपी और सहयोगी को सुनाई 20–20 साल की कठोर सजा

15 साल बाद टूटा राजनीतिक साजिश का जाल, कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल समेत 6 नेता दोषमुक्त