ETV Bharat / state

गढ़वा में सांसद बीडी राम की अध्यक्षता में दिशा की बैठक, समीक्षा के दौरान कई सवालों का नहीं मिला जवाब

गढ़वा में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के नेतृत्व में दिशा की बैठक हुई. जिसमें कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे.

disha-meeting-held-in-garhwa-leadership-by-palamu-mp-vishnu-dayal-ram
पलामू सांसद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 20, 2026 at 11:48 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गढ़वा: जिला के समाहरणालय सभागार में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और राज्य एवं केंद्र प्रायोजित विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत तरीके से समीक्षा की गई.

इस दौरान बैठक में पहुंचे भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव एवं गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी नाराज हो गए. विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि पिछली बार दिशा की बैठक हुई थी, जिसमें मैं उपस्थित नहीं था. लेकिन जो जानकारी हासिल हुई उस पर कुछ सवालों का जवाब मिला और कुछ अधूरा रह गया.

जानकारी देते भवनाथपुर और गढ़वा विधायक (ETV BHARAT)

वहीं, गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि बहुत सारे सवाल किए गए लेकिन उसका ना तो विभाग और ना ही पदाधिकारी ने समुचित जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि जिन सवालों को यहां उठाया गया है, उसका जवाब अधिकारी नहीं दे पाए. जिससे वह संतुष्ट नहीं हुए है.

उनका कहना है कि जिले में लगातार बालू उत्खनन चल रहा है, वो भी अवैध रूप से तो इसका जिम्मेदार कौन है. वहीं मईयां सम्मान में 50 वर्ष पूर्ण होने के बाद लाभुकों का नाम काट दिया जा रहा है और जिसका जुड़ना चाहिए था, उसका काम सरकार नहीं कर पा रही है इसका भी जवाब नहीं मिला. उन्होंने कहा कि उन सवालों को उनके द्वारा आगामी विधानसभा सत्र मे रखने का काम किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: जामताड़ा में दिशा की बैठक को पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ने बताया खानापूर्ति, बोले- झारखंड में चरम पर है भ्रष्टाचार!

रांची में दिशा की बैठक के दौरान निगम की कार्यशैली पर जोरदार हंगामा, जनप्रतिनिधि- अधिकारी आमने सामने

राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस पर बोलीं केंद्रीय मंत्री- आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ है लघु उद्योग