देहरादून में दिव्यांग के साथ बेरहमी से मारपीट, हरियाणा नंबर की कार में सवार थे हमलावर
देहरादून में कार सवार युवकों ने दिव्यांग युवक पर बेरहमी से हमला किया. पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : June 10, 2026 at 7:20 PM IST
देहरादून: शहर के रायपुर थाना क्षेत्र में वाइन शॉप के बाहर एक दिव्यांग युवक से मारपीट का मामला सामने आया है. मामले के मुताबिक, दिव्यांग युवक को सड़क किनारे बेरहमी से पीटा गया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में शेयर भी किया जा रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग एक युवक को सड़क किनारे लेटाकर कर बुरी तरह से लात घूसों से पीट रहे हैं. इस मामले में पीड़ित ने थाने में शिकायत की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
जानकारी के मुताबिक, घटना 9 जून 2026 की रात करीब 10:15 बजे की है. जब करीब 8 युवक कार से रायपुर थाना क्षेत्र के ऋषि नगर में पहुंचे थे. इस दौरान एक स्थानीय दिव्यांग युवक से इन लोगों की किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गई. इसके बाद ये सभी लोग युवक के ऊपर टूट पड़े और युवक को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटने लगे. युवक ने मामले की शिकायत थाना रायपुर में की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
थाना रायपुर में पीड़ित युवक की तरफ से दी गई शिकायत में पुलिस को बताया गया है कि, मंगलवार की रात हरियाणा नंबर की दो अलग-अलग गाड़ियों में कुछ लोग ऋषि नगर के पास एक वाइन शॉप पर आए थे. जिनके साथ पीड़ित की कुछ कहासुनी हो गई थी. इसके बाद शराब के नशे में सभी लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया और सड़क किनारे लेटाकर लात घूसों से पीटते रहे. जिसमें पीड़ित को कई चोटें भी आई हैं. उसके बाद सभी लोग कार में बैठकर सहस्त्रधारा की तरफ भाग गए.
पीड़ित ने पुलिस को घटना से संबंधित एक वीडियो और अपना मेडिकल भी दिया है. मामले में आरोपियों की जल्द पहचान करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है.
थाना रायपुर प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि, मामले में हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की कार्रवाई जारी है. हमलावरों की पहचान हो चुकी है. कार हरियाणा नंबर की है. लेकिन प्रथम दृष्टया जानकारी के मुताबिक, उसमें सवार सभी लोग देहरादून के रहने हैं. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.
ये भी पढ़ें:

