हरियाणा के अंबाला की दीक्षा मक्कड़ ने प्रदेश का नाम किया रौशन, यूजीसी नेट परीक्षा में हासिल किया पहला स्थान
हरियाणा के अंबाला की दीक्षा मक्कड़ ने यूजीसी नेट परीक्षा में देश में पहला स्थान हासिल किया है.

Published : February 8, 2026 at 11:07 PM IST
अंबाला/हिसार : हरियाणा के अंबाला की बेटी दीक्षा मक्कड़ ने यूजीसी नेट परीक्षा में देश में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रौशन किया है.
दीक्षा मक्कड़ ने पहला स्थान हासिल किया : अम्बाला की विलक्षण प्रतिभा की धनी होनहार बेटी दीक्षा मक्कड़ पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में अपनी पीएचडी की नियमित पढ़ाई कर रही है. इस दौरान दीक्षा ने नेट की 4 बार परीक्षा दी परंतु हर बार बढ़ते कट ऑफ से एक दो अंकों से सफल नहीं हो पा रही थी जिसको दीक्षा ने एक चैलेंज के तौर पर लिया और इस परीक्षा के लिए जी तोड़ मेहनत की और आखिरकार पांचवें प्रयास में उसे मेहनत का फल मिला और ना सिर्फ नेट परीक्षा उत्तीर्ण की बल्कि जेआरएफ प्राप्त किया और यही नहीं अपने विषय में 100 परसैंटाइल प्राप्त कर पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना ही नहीं बल्कि अपने परिवार और अम्बाला का नाम पूरे देश में चमकाने का काम किया है.
परिवार में खुशी : वर्ष में यूजीसी (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन) द्वारा दो बार नेट परीक्षा का आयोजन किया जाता है. इसी के तहत गत माह पूरे देश में इस परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें दीक्षा मक्कड़ ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में इस परीक्षा में भाग लिया और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में नेट जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई करते हुए इस उपलब्धि को हासिल कर लिया. दीक्षा की इस उपलब्धि पर पिता राकेश मक्कड़, माता शिखा के साथ सभी परिवार जनों, गुरूजनों ने जहां खुशी व्यक्त की है, वहीं समाचार मिलते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया. इससे पूर्व दीक्षा ने कत्थक नृत्य क्षेत्र में भी अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं. 10वीं की परीक्षा में 10 सीजीपीए, 12वीं में साइंस विषय में 90% अंक और ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन में हर वर्ष अव्वल स्थान प्राप्त किया. अपनी इस उपलब्धि पर दीक्षा ने माता-पिता व गुरू जनों के साथ बाबा जी का धन्यवाद किया जिनके आशीर्वाद से यह संभव हो पाया है.
जुड़वा बहनों ने भी हासिल की कामयाबी : वहीं हिसार के सदलपुर गांव की जुड़वां बहनों ने एक बार फिर अपने परिवार का नाम रोशन किया है. 26 वर्षीय पुष्पा व पूनम का असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है. परीक्षा में बड़ी बहन पुष्पा ने प्रथम और छोटी बहन पूनम ने पांचवां स्थान हासिल किया है. जुड़वां बेटियों के पिता हंसराज खिचड़ एबीआरसी के पद पर कार्यरत हैं जबकि मां सिलोचना गृहिणी है. दोनों बहनें नर्सरी से पोस्ट ग्रेजुएशन तक एक ही कक्षा में पढ़ी है.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में युवकों का हुड़दंग, द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलती कार से किया स्टंट, वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें : फरीदाबाद में बिजी रोड पर स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा चालान, वाहन मालिकों को बुलाया थाना
ये भी पढ़ें : नूंह में शादी-बारात में स्टंट पर पुलिस की सख्ती, थार पर हुड़दंग करने वालों पर चलेगा अभियान, दर्ज होगी FIR

