ETV Bharat / state

"नायब सिंह सैनी की वजह से हमें खामियाजा भुगतना पड़ा", दिग्विजय चौटाला का सैनी सरकार पर निशाना

जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा और बीजेपी को जनविरोधी सरकार बताया.

बीजेपी पर जमकर बरसे चौटाला
बीजेपी पर जमकर बरसे दिग्विजय चौटाला (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 8, 2026 at 8:30 AM IST

|

Updated : February 8, 2026 at 9:02 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सोनीपत: हरियाणा के सिरसा में दिग्विजय सिंह चौटाला शनिवार को सोनीपत पहुंचे और युवा योद्धा जिला सम्मेलन में शिरकत की. इस दौरान दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर जमकर निशाना साधा. चौटाला ने कहा कि "आज प्रदेश का युवा सरकार की नीतियों से पूरी तरह रुष्ट है. बुजुर्ग पेंशन न मिलने से नाराज हैं. महिलाएं भी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं और आमजन में यह चर्चा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है. बीजेपी के साथ गठबंधन न किया होता, तो हमारा आज ये हाल न होता. नायब सिंह सैनी की विभाजनकारी नीतियों की वजह से आज हमें खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. लेकिन जनता हमें जरूर उठाएगी और बीजेपी को आने वाले समय में अवसर भी नहीं मिलेगा".

बीजेपी पर जमकर बरसे चौटाला: दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी की नीतियों को विभाजनकारी बताते हुए कहा कि "मौजूदा सरकार की नीतियों से प्रदेश का हर वर्ग दुखी है. आज का युवा सरकार के खिलाफ एकजुट हो गया है और बदलाव का मन बना चुका है. बीजेपी द्वारा बुजुर्गों की पेंशन काटे जाने से बुजुर्ग भारी रोष में है. ये पेंशन चौधरी देवीलाल ने बुजुर्गों के सम्मान के लिए शुरू की थी. इसके बाद कई सरकारें आईं, लेकिन किसी ने पेंशन काटने का काम नहीं किया. हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी कोशिश की थी, जिसे जेजेपी ने रुकवाया था. अब सीएम सैनी द्वारा पेंशन काटे जाने का खामियाजा बीजेपी को जरूर आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा".

सीएम सैनी पर साधा निशाना (Etv Bharat)

सीएम सैनी पर साधा निशाना: उन्होंने कहा कि "महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये न मिलने से महिलाएं भी बीजेपी के खिलाफ हो चुकी हैं. सरकार की कथनी और करनी में काफी ज्यादा अंतर है. जिसका जवाब जनता समय आने पर देगी. इसके अलावा, दिग्विजय ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने जनता से मिले मौके का दुरुपयोग किया है और प्रदेश में दोनों हाथों से लूट मचाई हुई है. आज हरियाणा की इस दुर्दशा के लिए बीजेपी पूरी तरह से जिम्मेदार है".

ये भी पढ़ें: "कांग्रेस के नेता ही हैं वोट चोर", विधायक सुनील सांगवान बोले- पार्टी की जय बोलते हैं और वोट भाजपा को देते हैं'

ये भी पढ़ें: "विपक्ष के नेता की गरिमा को तार-तार कर रहे राहुल गांधी", कुरुक्षेत्र पशु मेले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने साधा निशाना

Last Updated : February 8, 2026 at 9:02 AM IST