ETV Bharat / state

झज्जर में घर में घुसकर दिव्यांग की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

झज्जर जिले के डीघल गांव में दिव्यांग की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है.

DIFFERENTLY ABLED MAN SHOT DEAD
दिव्यांग की गोली मारकर हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : June 3, 2026 at 8:53 PM IST

|

Updated : June 3, 2026 at 9:02 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

झज्जर: जिले के डीघल गांव में मांगलवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात में 50 वर्षीय विकलांग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान जितेंद्र पुत्र धर्मवीर निवासी डीघल के रूप में हुई है. घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है. आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए.

आपसी रंजिश में हत्याः प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में गांव डीघल निवासी साहिल उर्फ सोनू की हत्या कर दी गई थी. उस मामले में योगेश उर्फ योंगी और उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. योगेश वर्तमान में अपने साथियों सहित साहिल हत्याकांड में जेल में बंद है. मृतक पक्ष का आरोप है कि साहिल उर्फ सोनू की हत्या की रंजिश को लेकर उसके चाचा के लड़के अमन उर्फ बंटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.

दिव्यांग की हत्या (ETV Bharat)

ताबड़तोड़ गोलियों से दहला गांव: बताया जा रहा है कि जितेंद्र, योगेश उर्फ योंगी का ताऊ था और शारीरिक रूप से विकलांग था. आरोप है कि हमलावर देर रात घर में घुसे और जितेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम और पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

आपसी रंजिश की आशंका: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया. पुलिस ने मृतक के भाई सोमबीर के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ माना जा रहा है. गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

क्या बोले एएसपीः पुलिस ने मृतक केशव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. एसीपी क्राइम शमशेर दहिया ने बताया कि "झज्जर के गांव डीघल में देर रात करीब 11:30 बजे आपसी रंजिश के चलते जितेंद्र नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पुलिस ने परिवार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की पहचान कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा."

ये भी पढ़ें-रेवाड़ी में पति निकला पत्नी का हत्यारा, शराब पीने से मना करने से हुआ था नाराज
Last Updated : June 3, 2026 at 9:02 PM IST