ETV Bharat / state

खैरागढ़ छुईखदान गण्डई में डायलिसिस सेवा से मरीजों को मिली बड़ी राहत

खैरागढ़ सिविल अस्पताल में डायलिसिस सेवा का संचालन मार्च 2025 से चल रहा है.

DIALYSIS UNIT KHERAGARH
खैरागढ़ में डायलिसिस यूनिट (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 2, 2026 at 10:07 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

खैरागढ़ छुईखदान गण्डई: जिले के लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सिविल अस्पताल खैरागढ़ में 3 बिस्तरों वाली डायलिसिस यूनिट संचालित की जा रही है. इस यूनिट में 03 आधुनिक डायलिसिस मशीनों का इंस्टॉलेशन किया गया है.

हर महीने 30 डायलिसिस सेशन

डायलिसिस सेवा का संचालन मार्च 2025 से शुरू किया गया है. जिसके अंतर्गत हर महीने अनुमानित 30 डायलिसिस सेशन किए जा रहे हैं. 12 फरवरी 2025 से अब तक कुल 17 मरीजों को डायलिसिस सेवा दी जा चुकी है, जबकि वर्तमान में 9 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है.

खैरागढ़ के मरीजों को मिल रही बड़ी सुविधा

इस डायलिसिस यूनिट का मुख्य उद्देश्य जिले के मरीजों को स्थानीय स्तर पर सुरक्षित, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण डायलिसिस सेवाएं उपलब्ध कराना है. यूनिट में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मियों के माध्यम से मरीजों का इलाज किया जा रहा है.

फ्री में मिली रही डायलिसिसि सेवा

जिले के अस्पताल में डायलिसिसि सेवा उपलब्ध होने से मरीजों को अब निजी अस्पतालों या अन्य जिलों में जाने की जरूरत नहीं पड़ती. जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों में कमी आएगी. डायलिसिस से संबंधित मरीज मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता के माध्यम से अथवा खुद सिविल अस्पताल खैरागढ़ में जांच एवं उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

नए साल पर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

  • सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मरीजों के परिजनों के लिए सर्वसुविधायुक्त विश्राम गृह बनाए जाएंगे. मेडिकल एजुकेशन विभाग और सेवादान आरोग्य फाउंडेशन के बीच एक एमओयू हुआ.
  • स्टील सिटी दुर्ग भिलाई शहर में एक रुपये में एक्सरे सुविधा मुहैया करने का ऐलान वैशाली नगर से बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने की.
छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए विश्राम गृह, नो प्रॉफिट नो लॉस के आधार पर होंगे संचालित
दुर्ग भिलाई में एक रुपये में एक्सरे, 14 जनवरी से मिलेगी सुविधा, विधायक रिकेश सेन की पहल
मुख्यमंत्री साय ने प्रगति प्लेटफॉर्म को बताया गेमचेंजर, 664 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की भी मंजूरी