ETV Bharat / state

Illegal Mining : बजरी मफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से वनकर्मी को कुचला, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

राजस्थान के सरमथुरा में बजरी माफिया का दुस्साहस. वनकर्मी को जान से मारने की कोशिश. जानिए पूरा मामला...

Dholpur Crime
पुलिस थाना सरमथुरा (ETV Bharat File Photo)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 8, 2026 at 1:08 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धौलपुर: बजरी माफिया पर नकेल कसने के बावजूद उनका दुस्साहस और हौसला कम नहीं हो रहा है. बुधवार रात्रि को सरमथुरा थाना इलाके में झिरी नाके पर तैनात वनकर्मी जितेंद्र को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया. घायल वनकर्मी को सरमथुरा से जयपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

रेंजर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार रात्रि को वनकर्मी जितेंद्र सिंह नाके पर तैनात था. तबीयत खराब होने पर झिरी गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवाई लेने जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार में लाकर एक बजरी माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से वनकर्मी को रौंद दिया. आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. घायल वनकर्मी को आनन-फानन में नजदीकी सरमथुरा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. उधर मामले को लेकर सरमथुरा थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को अभी तक किसी भी तरह की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

पढ़ें : गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, बोले- भाजपा संरक्षण में पनप रहे बजरी माफिया

जांघ के ऊपर से निकला पहिया : बजरी माफिया द्वारा मारी गई टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया वनकर्मी की जांघ के ऊपर से होकर निकल गया, जिससे जांघ और पैर में बेहद गंभीर घाव हुआ है. गहरा घाव होने की वजह से ब्लीडिंग भी काफी हुई है. वनकर्मी की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है.

हमला करने से नहीं बाज आ रहे बजरी माफिया : धौलपुर पुलिस ने बजरी माफिया पर काफी हद तक अंकुश लगा दिया है, लेकिन बजरी परिवहन का गोरख धंधा थम नहीं रहा है. चंबल के तटीय क्षेत्र से बजरी माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से धड़ल्ले से परिवहन कर रहे हैं. बजरी माफिया का आतंक और खौफ इस कदर हावी है कि उनकी रफ्तार के सामने जो भी सामने आता है, वे टक्कर मारने से नहीं चूकते हैं. कई मर्तबा बजरी माफिया पुलिस को भी निशाना बना चुके हैं.