ETV Bharat / state

रेवाड़ी में कच्चा तटबंध टूटने से डूबा धारूहेड़ा भिवाड़ी बाईपास, कॉलोनी में घुसा गंदा पानी

रेवाड़ी में कच्चा तटबंध टूटने से धारूहेड़ा भिवाड़ी बाईपास पर 2-3 फीट पानी भर गया है.

waterlogging in Rewari
रेवाड़ी में कच्चा तटबंध टूटा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : June 22, 2026 at 4:02 PM IST

|

Updated : June 22, 2026 at 4:26 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रेवाड़ी: जिले के सोहना पलवल हाईवे पर राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के पास बना मिट्टी का कच्चा तटबंध टूट गया. इससे दूषित पानी धारूहेड़ा भिवाड़ी बाईपास पर भर गया. कई स्थानों पर 2 से 3 फिट तक जलभराव होने से यातायात बाधित हो गया. हरियाणा रोडवेज की बस भी जलभराव में फंस गई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. दूसरी ओर आसपास की कॉलोनी के कई घरों में बदबूदार पानी घुस गया है.

बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गयाः रेवाड़ी पलवल राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े इस बाईपास पर कई स्थानों पर करीब 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है. इस दौरान हरियाणा रोडवेज बस में कई यात्री फंस गए थे. स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया.

रेवाड़ी में तटबंध टूटा (ETV Bharat)

दूषित पानी से बाढ़ का खतराः स्थानीय नागरिक राहुल कुमार ने बताया कि "हर बार मिट्टी का बांध बनाकर पानी रोकने का प्रयास किया जाता है लेकिन स्थाई समाधान की दिशा में कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. बांध टूटने के बाद दूषित पानी के कारण बदबू फैल रही है और स्वास्थ संबंधी खतरा भी बढ़ रहे हैं." उन्होंने प्रशासन से मांग की इस दूषित पानी की निकासी कर स्थाई व्यवस्था कर लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का भी समाधान किया जाए.

कई वर्षों से जलभराव की समस्याः क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान करने की दिशा में केंद्र सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं लेकिन अभी जमीन स्तर पर कोई असर नहीं है. इस मुद्दे को लेकर 5 माह पहले दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में एक बैठक भी हुई है. इसमें केंद्र और राज्य सरकारों के शीर्ष नेता और अधिकारी शामिल हुए.

6 किलोमीटर ड्रेन से समस्या का स्थाई समाधान संभवः जलभराव की समस्या का हल करने के लिए नितिन गडकरी ने अधिकारी को 6 किलोमीटर लंबी ड्रेन का निर्माण करने के लिए सर्वे करने के निर्देश दिया था. जल निकासी की इस परियोजना का डेढ़ सौ करोड रुपए के लागत आएगी. इसमें राजस्थान और हरियाणा की सरकारी 25 करोड़ रुपए देगी और शेष राशि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण वहन करेगी.

ये भी पढ़ें-धारूहेड़ा में भिवाड़ी के दूषित पानी से टूटा रैंप, कॉलोनियों में जलभराव से लोग परेशान, नगर पालिका चेयरमैन ने प्रशासन पर लगाए आरोप
Last Updated : June 22, 2026 at 4:26 PM IST