ETV Bharat / state

अपराधी प्रिंस खान का करीबी मेजर उर्फ सैफी लाया गया धनबाद, रिमांड पर पुलिस कर रही पूछताछ

अपराधी प्रिंस खान के करीबी सैफी को धनबाद पुलिस ने रिमांड पर लिया है. उससे पूछताछ चल रही है.

Saifi alias Major
पुलिस की गिरफ्त में सैफी (Etv bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : April 29, 2026 at 6:54 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबाद: पुलिस ने कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के करीबी सैफी उर्फ मेजर को तीन दिन के रिमांड पर लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है. पुलिस अब उसके नेटवर्क कनेक्शन को खंगालने में जुटी है.

कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस को मिली रिमांड

सैफी को आसनसोल से पकड़ा गया था, जहां से उसे धनबाद लाया गया. इसके बाद कोर्ट में पेशी के उपरांत पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया. रिमांड के दौरान उससे गैंग के अन्य सदस्यों, ठिकानों और रंगदारी नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है.

सक्रिय गिरोह का लिंक सामने आने की संभावना

पुलिस को उम्मीद है कि सैफी से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं. कई सक्रिय गिरोह के लिंक सामने आ सकते हैं. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुबई भागने की उसकी योजना में कौन-कौन लोग शामिल थे.

कारोबारी एवं ठेकेदारों से रंगदारी वसूलने का काम संभालता था सैफी

गौरतलब है कि सैफी उर्फ मेजर, प्रिंस खान का राइट हैंड माना जाता है और वह कारोबारियों एवं ठेकेदारों से रंगदारी वसूलने के नेटवर्क को संभालता था. उसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है. वहीं रिमांड के दौरान मिलने वाली जानकारी से पूरे गिरोह पर शिकंजा कसने की तैयारी है.

पाकिस्तान भाग चुका है प्रिंस खान

भगोड़ा अपराधी प्रिंस खान पहले दुबई में छुपा हुआ था. प्रिंस खान पर रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है. दुबई से प्रिंस खान के पाकिस्तान भाग चुका है. वह पाकिस्तान में शरण लिए हुए हैं. पाकिस्तान में रहते हुए वह मेजर उर्फ सैफी की मदद से रंगदारी का धंधा चला रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल करता था धमकी भरे संदेश

सैफी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए काफी मायने रखती है. रंगदारी वसूली के बाद सैफी सोशल मीडिया पर धमकी भरे संदेश भी वायरल करता था. जिसमें वह खुद को ‘मेजर’ बताते हुए खुलेआम प्रिंस खान के लिए पैसों की मांग करता था. उसके खिलाफ कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं.

फिलहाल तीन दिनों की रिमांड पर उसे लिया गया है. सैफी से पुलिस पूछताछ कर रही है. तीन दिनों की रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद पुलिस फिर से रिमांड पर लेगी: प्रभात कुमार, एसएसपी

ये भी पढ़ें- भगोड़ा अपराधी प्रिंस खान का करीबी सैफी कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार दुबई भागने की फिराक में था ‘मेजर’

गैंगस्टर के खिलाफ रांची पुलिस को सफलता, शिकंजे में आया प्रिंस खान का शूटर

प्रिंस खान के अंडरग्राउंड समर्थकों की तलाश में रांची पुलिस, कई अपराधी रडार पर