ETV Bharat / state

धनबाद में होटल से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क, 9 गिरफ्तार, नकदी समेत बड़ी संख्या में मोबाइल और ATM कार्ड बरामद

धनबाद पुलिस ने साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

Dhanbad Cyber Fraud Network
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : July 1, 2026 at 9:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबाद: पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है. सरायढेला थाना क्षेत्र के होटल न्यू हरि-इन में छापेमारी कर नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.

होटल से संचालित हो रहा था ठगी का नेटवर्क

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल न्यू हरि-इन के कुछ कमरों से साइबर अपराधी ठगी का संचालन कर रहे हैं. इसी आधार पर डीएसपी सीसीआर प्रदीप कुमार साव के निर्देशन में सरायढेला पुलिस ने होटल के कमरा संख्या 103 और 108 में छापेमारी की.

डीएसपी (सीसीआर) का बयान (ETV Bharat)

नौ आरोपी गिरफ्तार, तीन राज्यों से थे सदस्य

छापेमारी के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं आशीष कुमार, मिथिलेश ठाकुर, मो. आबिद आलम, आशुतोष कुमार आनंद, मनंजर शेर आलम ये बिहार के रहने वाले हैं. इसके अलावा धनबाद के रोहित, महफुज आलम, ओडिशा के चन्द्रकांत परिदा, गोड्डा के मो. गुफरान आलम

छापेमारी में कई सामान बरामद

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में साइबर अपराध से जुड़े सामान जब्त किए हैं. बरामदगी में शामिल हैं:

  • 12 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
  • 17 सिम कार्ड
  • 17 एटीएम कार्ड
  • विभिन्न बैंक खातों के क्यूआर कोड
  • दो चेकबुक
  • एक पासबुक
  • 50 हजार रुपये नकद

गिरोह की भूमिका

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह साइबर ठगी और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नेटवर्क को बैंक खाते उपलब्ध कराता था. इन खातों के जरिए ठगी की गई रकम का लेन-देन किया जाता था. आरोपी होटल के कमरों से ही इस पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहे थे.

कानूनी कार्रवाई और आगे की तलाश

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना में मामला दर्ज कर लिया है. अब गिरोह के मास्टरमाइंड, बैंक खातों के पूरे नेटवर्क और साइबर ठगी से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क की वित्तीय लेन-देन की भी गहन जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली पुलिस पहुंची जामताड़ा, आलू कारोबारी को थमाया नोटिस! जानें, पूरा माजरा

जामताड़ा गैंग की नयी चाल, साइबर क्राइम के लिए बना रहे आधार कार्ड का जाल!