धमतरी में बना साइंस पार्क लोगों के लिए खुला, सांसद रुप कुमारी चौधरी ने किया उदघाटन
विज्ञान और मॉडलों के जरिए लोगों को धरती से जुड़ी कई वैज्ञानिक जानकारी यहां मिलेगी.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : November 9, 2025 at 1:02 PM IST
धमतरी: गंगरेल में साइंस पार्क बनाया गया है जहां वैज्ञानिक उपकरण लगाए गए हैं. स्वचालित और इंटरैक्टिव उपकरणों के जरिए छात्र विज्ञान के रहस्य को यहां आसानी से समझ सकेंगे. शनिवार को इसका उद्दघाटन सांसद रुप कुमार चौधरी ने किया. शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में साइंस पार्क बड़ी भूमिका अदा करेगा.
साइंस पार्क लोगों के लिए खुला: सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि यह विज्ञान वाटिका बच्चों के लिए ज्ञान हासिल करने का केंद्र बनेगी और भविष्य के वैज्ञानिकों को प्रेरणा देगी. सासंद ने जिले में शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार के लिए जिला प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा के प्रयासों की सराहना की.
खेल खेल में जानिए विज्ञान के रहस्य: सांसद रुप कुमारी चौधरी ने कहा कि यह पार्क शैक्षणिक भ्रमण, अध्ययन यात्राओं और व्यवहारिक शिक्षा के लिए उपयोगी सिद्ध होगा. यहां विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि छात्र प्रत्यक्ष अनुभव से विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को सरल और मनोरंजक ढंग से समझ सकेंगे. इससे छात्रों में जिज्ञासा, तार्किक सोच और इनोवेशन की भावना को बढ़ावा मिलेगा. सांसद ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा जगाएगी धमतरी की विज्ञान वाटिका.

गंगरेल पहले से ही एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां साइंस पार्क के रूप में शिक्षा और पर्यटन का अनोखा संगम देखने को मिलेगा. यह पार्क विद्यार्थियों और आम नागरिकों दोनों के लिए प्रेरणादायक स्थल बनेगा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है: रामू रोहरा, महापौर

लगभग 10,000 वर्गफीट क्षेत्र में विकसित इस साइंस पार्क में 28 आउटडोर और 40 इनडोर वैज्ञानिक उपकरण लगाए गए हैं. स्वचालित और इंटरैक्टिव उपकरणों के माध्यम से विद्यार्थी विज्ञान को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव कर सकेंगे. गंगरेल जलाशय प्रदेश का प्रमुख पर्यटन केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष हजारों सैलानी आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा और पर्यटन को जोड़ने की दिशा में यह पहल की गई है: अबिनाश मिश्रा, कलेक्टर

साइंस पार्क की खासियत: साइंस पार्क में मुख्य रुप से गुरुत्वाकर्षण, प्रकाश, ध्वनि, ऊर्जा परिवर्तन, लीवर, पुली जैसे वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित मॉडल खुले आसमान के नीचे रखे गए हैं. विद्यार्थी इन्हें छूकर, घुमाकर या प्रयोग करके विज्ञान की मूल अवधारणाओं को अनुभव कर सकते हैं, पर्यावरण अनुकूल वातावरण, हरियाली से घिरे इस उद्यान में विद्यार्थी खेल-खेल में सीखने का आनंद ले सकेंगे.

पार्क में आकर्षण का केंद्र
- प्रसिद्ध वैज्ञानिकों की प्रतिमाएं
- कृत्रिम उपग्रह का चलित मॉडल
- तरंग गति
- कंकाल तंत्र
- अनंत पथ
- ब्लैक होल
- मानव नेत्र की कार्यप्रणाली
- रंगों का मिश्रण
धमतरी में सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन, देश की एकता का संदेश लेकर पदयात्रा
धमतरी जिले के आत्मानंद स्कूल में निकली भर्ती, 10 स्कूलों में कुल 61 पदों पर संविदा नियुक्ति होगी
धमतरी में नौकरी दिलाने युवक ने रखी ऐसी शर्त कि महिला के उड़ गए होश

