ETV Bharat / state

रेत उत्खनन में निकले 10 नर कंकाल मामले में एक्शन, ईटीवी भारत की खबर का असर, खनिज निरीक्षक को नोटिस, 5 ट्रैक्टर भी जब्त

धमतरी में श्मशान घाट तक पहुंचा रेत माफियाओं का कहर, उत्खनन में निकले 10 नर कंकाल मामले में कलेक्टर का एक्शन

mining skeletons found case
रेत उत्खनन में निकले 10 नर कंकाल मामले में एक्शन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 29, 2026 at 10:53 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी: जिले के ग्राम खरेंगा में अवैध रेत उत्खनन ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दी हैं. रेत माफिया के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने श्मशान घाट तक को नहीं छोड़ा. गुरुवार को उस वक्त गांव में सनसनी फैल गई, जब अवैध रेत उत्खनन के दौरान श्मशान घाट से एक-दो नहीं बल्कि करीब 10 नर कंकाल बाहर निकल आए. हाल ही में दफनाए गए शवों के अवशेष, कफन और हड्डियां रेत में बिखरी मिलीं. इसस पूरे गांव में आक्रोश फैल गया.

लोगों ने की शिकायत

मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई. ग्रामीणों का कहना है कि जिन स्थानों पर उनके माता-पिता, पति, सास-ससुर और अन्य परिजनों को दफनाया गया था, वहां अब रेत माफियाओं ने उत्खनन कर तहस-नहस कर दिया है. कई लोग अपने परिजनों के अवशेष देखकर फफक पड़े.

ईटीवी भारत की खबर का असर (ETV BHARAT)

प्रशासन ने वापस से दफनाया

ईटीवी भारत की टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हो रहे अवैध उत्खनन के कारण कब्रें पूरी तरह उजड़ गईं और नर कंकाल बाहर आ गए. घटना के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में सभी अवशेषों और कंकालों को दोबारा रेत में दफनाया गया. परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

mining skeletons found case
खनिज निरीक्षक को नोटिस, 5 ट्रैक्टर भी जब्त (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

मेरी सासु मां की मृत्यु 22 अप्रैल को हुई थी, अभी रेत गाड़ी वाले निकाल रहे थे तो उनकी भी लाश निकल गई और भी करीब 10 लाश निकली है. बहुत दुख लगा है इस पर बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए- लोकेश्वरी साहू, परिजन

9-10 लाश निकल चुकी है फिर भी रेत माफियाओं को डर नहीं है. आज भी रात को 2 बजे भी गाड़ी चली है और रेत खनन हुआ है.- नीलम साहू, सरपंच, खरेंगा

mining skeletons found case
रेत उत्खनन में निकले 10 नर कंकाल मामले में एक्शन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

उत्खनन पर है रोक

बताया जा रहा है कि रेत खनन को लेकर पहले ही ग्राम पंचायत और ग्राम विकास समिति की बैठक आयोजित की गई थी. गांव में मुनादी कराकर साफ तौर पर श्मशान घाट क्षेत्र में उत्खनन पर रोक लगाने की घोषणा भी की गई थी. इसके बावजूद अवैध खनन लगातार जारी रहा.

ईटीवी भारत की खबर का बड़ा असर

मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया. कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर खनिज विभाग, राजस्व अमला और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. प्रशासनिक जांच में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में संलिप्त 5 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त भी किया गया है. संबंधित वाहन संचालकों के खिलाफ खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत कार्रवाई की जा रही है.

mining skeletons found case
खनिज निरीक्षक को नोटिस, 5 ट्रैक्टर भी जब्त (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. खरेंगा में मिली शिकायत पर पूरे क्षेत्र का सीमांकन कराया जा रहा है और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी- अबिनाश मिश्रा, कलेक्टर

शो कॉज नोटिस, रेत भंडारण अनुमति निरस्त

प्रशासन ने मामले में लापरवाही बरतने पर क्षेत्र के खनिज निरीक्षक को शो कॉज नोटिस जारी किया है. वहीं संबंधित फर्म की गौण खनिज साधारण रेत भंडारण अनुज्ञा स्वीकृति भी निरस्त कर दी गई है. प्रशासन ने कुछ रेत खदानों का सीमांकन भी कराया है.

mining skeletons found case
बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

कई जगह एक्शन

कलेक्टर ने बताया कि देवपुर क्षेत्र पर्यटन स्थल होने के कारण वहां दिए गए भंडारण की अनुमति को भी निरस्त किया गया है. साथ ही अगले 15 दिनों के भीतर सभी खदानों को बंद करने और सीमांकन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं.

इस पूरी घटना ने एक बार फिर धमतरी जिले में अवैध रेत उत्खनन के बढ़ते नेटवर्क और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. श्मशान घाट तक को नहीं छोड़ने वाले रेत माफियाओं की इस करतूत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

धमतरी में रेत माफिया के हौसले बुलंद, श्मशान घाट में की खुदाई, निकलने लगे नर कंकाल
बलरामपुर में अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग का एक्शन, चैन माउंटेन मशीन जब्त
बस्तर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत और चूना पत्थर परिवहन में 36 वाहन जब्त