ETV Bharat / state

3 करोड़ की शराब 2 दिन में पी गए धमतरी वाले, जिला आबकारी विभाग के आंकड़ों ने चौंकाया

नए साल के स्वागत में पीने वालों ने जमकर जाम छलकाए. धमतरी जिले में लंबे वक्त से शराब की खपत ज्यादा रही है.

DRANK ALCOHOL WORTH 3 CRORES
3 करोड़ की शराब 2 दिन में पी गए धमतरी वाले (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 3, 2026 at 8:39 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी: शराब की खपत में एक बार फिर धमतरी जिला अव्वल आया है. यहां 2 दिनों में ही लोगों ने 3 करोड़ की शराब पी ली. जबकि नए साल का जश्न अभी जारी है. 2 दिनों में 3 करोड़ की शराब की खपत से आबकारी विभाग जहां खुश है, वहीं आम लोग परेशान हैं. जिला आबकारी विभाग धमतरी की ओर से इसके आंकड़े जारी किए गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक 31 दिसंबर 2026 के दिन और 1 जनवरी के दिन लोगों ने जमकर शराब का सेवन किया.

2 दिन में 3 करोड़ की शराब पी गए धमतरी के लोग

दरअसल, धमतरी जिले में शराब की खपत लंबे वक्त से ज्यादा रही है. जश्न चाहे नए साल का हो या फिर होली का, यहां पर शराब की खपत बढ़ जाती है. नए साल के स्वागत में जुटे लोगों ने जिस तरह से शराब की खरीदी की, उससे आबकारी विभाग को जबरदस्त मुनाफा हुआ है. लेकिन इतनी ज्यादा मात्रा में शराब पीने से लोगों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ना तय है. शराब सिर्फ शरीर पर नहीं बल्कि दिमाग पर भी असर डालता है.

3 करोड़ की शराब 2 दिन में पी गए धमतरी वाले (ETV Bharat)

आबकारी विभाग को हुआ जबरदस्त मुनाफा

आबकारी विभाग से मिले आंकड़ों पर नजर डालें तो, केवल 31 दिसम्बर को जिले में ही डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की शराब एक ही दिन में बिक गई. जबकि एक जनवरी तक की पूरे ज़िले की बात करें तो यह आंकड़ा तीन करोड़ तक पहुंचने की बात सामने आ रही है. जिले में 27 सरकारी शराब की दुकानें हैं, जहां ये बिक्री हुई है.अब सवाल यह उठता है कि एक छोटा सा ज़िला और एक ही दिन में इतनी बड़ी मात्रा में शराब की खपत कि क्या वजह है.

समाज और पुलिस दोनों चिंतित

आबकारी विभाग से जुड़े अधिकारी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं कर पाए हैं कि किस ब्रांड की शराब सबसे ज़्यादा बिकी. लेकिन इतना ज़रूर साफ़ है कि धमतरी ज़िला नशे के मामले में लगातार आगे बढ़ता जा रहा है. नए साल की शुरुआत में शराब की यह बेतहाशा खपत प्रशासन, समाज और परिवार तीनों के लिए एक गंभीर चेतावनी बनकर उभर रहा है.

शराब सेवन से होने वाले नुकसान

  • शराब पीने से लिवर खराब होता है
  • शराब सेवन से हृदय, मस्तिष्क और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचता है
  • शराब से सिरोसिस, कैंसर, दिल का दौरा पड़ सकता है
  • शराब सेवन से अग्नाशयशोथ और मस्तिष्क को नुकसान पहुंचता है
  • रिश्तों और सामाजिक जीवन को भी नशा प्रभावित करती है
  • दुर्घटनाओं व हिंसा का खतरा बढ़ाती है

धमतरी वासी गटक गए 300 करोड़ की शराब, आबकारी विभाग का बयान

राजनांदगांव: दुकान खुलते ही मदिरा प्रेमी गटक गए पौने तीन करोड़ की शराब

SPECIAL: एक दिन में 27 करोड़ का जाम गटक गए छत्तीसगढ़िया, खूब बिकी शराब