39 गुंडा बदमाशों को धमतरी पुलिस ने भेजा जेल, होली को लेकर अलर्ट
धमतरी पुलिस ने करीब 100 गुंडा बदमाशों की लिस्ट तैयार की है, जो आदतन बदमाश हैं. होली को लेकर धमतरी पुलिस अलर्ट मोड पर है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : March 3, 2026 at 10:34 AM IST
|Updated : March 3, 2026 at 10:47 AM IST
धमतरी: होली त्योहार के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड पर है. करीब 39 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है. इससे पहले जिले के 35 आदतन गुंडा और निगरानी बदमाशों की परेड करवाई गई थी और क्राइम नहीं करने को लेकर शपथ भी दिलवाई गई थी.
39 गुंडों बदमाशों को भेजा जेल
होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने धमतरी पुलिस ने जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में गुंडा, निगरानी बदमाशों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है. समझाइश के बावजूद सुधार नहीं होने और शांति भंग की आशंका और लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 39 उपद्रवियों के खिलाफ धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्यवाही कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया.
होली पर धमतरी पुलिस अलर्ट
धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया "होली के मद्देनजर लगभग 100 गुंडा निगरानी बदमाशों पर कार्रवाई की गई है, जिसमें आदतन बदमाशों को पुलिस लाइन में परेड कराई गई, साथ ही शपथ भी दिलाई गई. इसके अतिरिक्त 50 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है. साथ ही चाकूबाजों की लिस्ट बनाई गई है. विभिन्न तरह के मोटर व्हीकल,जिसमें हुड़दंगी या स्टंट करते या तीन सवारी पाए जाने या शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर भी कारवाई की जा रही है. एसपी ने कहा कि होली के बाद भी कार्रवाई जारी रहेगी."

धमतरी पुलिस ने होली को लेकर चेतावनी दी है कि त्योहार मनाने के दौरान किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, शराब पीकर उत्पात, जबरन रंग लगाना, मारपीट और शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बदमाशों का विवरण, जिन्हें भेजा गया जेल
- धर्मेंद्र कुमार ओगरे (तेलीनसत्ती)
- गिरवर साहू (श्यामतराई)
- नागेश्वर उर्फ नागेश पटेल, डोमन हिरवानी (पोटियाडीह)
- सोमन सिन्हा (देमार)
- हर्ष कुमार साहू, तुषार साहू, परस राम साहू (आमदी)
- कृष्णा उर्फ बिट्टू नायक (हटकेश्वर वार्ड)
- गुलशन गर्ग, साहिल निर्मलकर (भखारा)
- लोमस साहू (भठेली)
- चंद्रहास दीवान (मगरलोड)
- सुखदेव साहू (भोथा)
- गजेंद्र उर्फ रावन निषाद (बेलोरा)
- दीपक कुमार मिर्झा, भूपेंद्र कुमार ध्रुव ( गणेशपुर)
- टकेश्वर ध्रुव उर्फ टक्कू ( कचना)
- निविन ध्रुव (टिकरापारा)
- अमन दीवान ( उमरदा)
- गजानन मिर्झा (बिरेझर)
- रोहन जांगड़े ( चरमुड़िया)
- राहुल कुर्रे, मधुशंकर लहरे, साहिल अली, विकास आडील, चांद कुर्रे (पाइकभाटा)
- पृथ्वीराम नेताम, भावेश कुमार यादव, राजकमल नेताम, टिकेश्वर यादव उर्फ बुच्चु (सेमरा)
- धीरज बिसेन उर्फ मोटु (राइस मिल पारा)
- जागेन्द्र उर्फ राजा उर्फ जादू भट्ट (रामसागरपारा वार्ड)
- डिकेश्वर उर्फ सुक्सी( लाइनपारा)
- लक्की गुप्ता, तामेन्द्र यादव उर्फ सोनू, रवि मरकाम (जंगलपारा)
- शुभम साहू (बुढारावपारा)
- पुष्पजीत खरे (नगरी)

