ETV Bharat / state

धमतरी पुलिस का स्पेशल कैंपेन, 151 गुम मोबाइल मालिकों को लौटाए, लोगों के चेहरे खिले

धमतरी पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 151 गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटाएं हैं.

Dhamtari Police Operation Mobile
धमतरी पुलिस का ऑपरेशन मोबाइल (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 22, 2026 at 3:40 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी: शुक्रवार को धमतरी पुलिस के एक विशेष अभियान की सफलता से लोगों के चेहरे खिल उठे. पुलिस 151 गुम मोबाइल खोजकर उसके असली मालिकों को लौटाएं हैं. पुलिस ने बताया कि बरामद सभी मोबाइल की कीमत 22 लाख रुपये है. इन मोबाइलों को छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, उड़ीसा समेत विभिन्न राज्यों से ट्रेस कर रिकवर किया गया.

धमतरी पुलिस का विशेष अभियान हुआ सफल

मोबाइल वितरण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन रूद्री स्थित पुलिस कंपोजिट बिल्डिंग में किया गया, जहां जिलेभर से पहुंचे हितग्राहियों को उनके गुम मोबाइल लौटाए गए. कार्यक्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, महापौर रामू रोहरा एवं पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार विशेष रूप से मौजूद रहे. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि धमतरी पुलिस का यह अभियान सफल हुआ है.

धमतरी पुलिस की नेक पहल (ETV BHARAT)

साइबर सेल और पुलिस टीम को सफलता

अधिकारियों ने हितग्राहियों को मोबाइल सौंपते हुए पुलिस की तकनीकी टीम और साइबर सेल की मेहनत की सराहना की. कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज के समय में मोबाइल केवल संचार का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि लोगों की निजी जानकारी, बैंकिंग डिटेल, सोशल मीडिया अकाउंट और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मोबाइल में सुरक्षित रहते हैं. ऐसे में मोबाइल गुम होने या गलत हाथों में जाने पर साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी की आशंका बढ़ जाती है.

Dhamtari Police Lost and Found Campaign
धमतरी पुलिस का ऑपरेशन लॉस्ट एंड फाउंड अभियान (ETV BHARAT)

धमतरी पुलिस लगातार साइबर अपराधों पर निगरानी रख रही है और आम लोगों को जागरूक करने के लिए भी अभियान चला रही है. हमारी लोगों से अपील है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल पुलिस और साइबर सेल को सूचना दें ताकि उसका दुरुपयोग रोका जा सके- सूरज सिंह परिहार, एसपी, धमतरी

धमतरी पुलिस का यह अभियान लोगों के बीच भरोसा बढ़ाने वाला है. तकनीक का सकारात्मक उपयोग कर पुलिस ने बड़ी संख्या में मोबाइल खोजकर लोगों को राहत पहुंचाई है. साइबर सुरक्षा को लेकर लोग सतर्क रहें- अबिनाश मिश्रा, कलेक्टर, धमतरी

Dhamtari Police Return Lost Mobile Phones
धमतरी पुलिस ने गुम मोबाइल फोन लौटाए (ETV BHARAT)

मोबाइल वापस मिलने से लोगों के चेहरे खिल उठे. लोगों ने इस काम के लिए पुलिस को धन्यवाद दिया. धमतरी पुलिस की मेहनत से यह प्रयास सफल हुआ है.

जांजगीर में सरपंच पति पर हितग्राहियों से रिश्वत मांगने का आरोप, पीएम आवास की किस्त आने पर धमकाकर वसूल रहा राशि

खाद वितरण में लापरवाही, कोरिया में सहायक आयुक्त और सहायक लेखपाल सस्पेंड