ETV Bharat / state

IPL सट्टेबाजी पर धमतरी पुलिस की लगातार कार्रवाई, रेलवे स्टेशन के पास ऑनलाइन सट्टा चला रहा आरोपी गिरफ्तार

सिटी कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर सट्टा खेलते आरोपी को पकड़ा, मोबाइल फोन में लिंक और आईडी-पासवर्ड से मिले अहम सबूत

action IPL Online betting
IPL सट्टेबाजी पर धमतरी पुलिस की लगातार कार्रवाई (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 22, 2026 at 7:05 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी: आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ धमतरी पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने एक और सटोरिए को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी मोबाइल एप और ऑनलाइन लिंक के जरिए हार-जीत का दांव लगवाकर सट्टा कारोबार चला रहा था.

सिटी कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर सट्टा खेलते आरोपी को पकड़ा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

ऐसे हुई घेराबंदी

पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर जिलेभर में जुआ, सट्टा और ऑनलाइन आईपीएल बेटिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. समीक्षा बैठक में सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे. इसी दौरान सिटी कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित कर रहा है.

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा था जिसमें आरोपी ऑनलाइन सट्टा खेल रहा था. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए पकड़ लिया. - शैलेंद्र पांडेय, एएसपी, धमतरी

action IPL Online betting
रेलवे स्टेशन के पास ऑनलाइन सट्टा चला रहा आरोपी गिरफ्तार (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

सट्टेबाजी के लिए ID पासवर्ड

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप ओटवनी उम्र 40 साल बताया. वह ALL PANNALE Exch नामक ऑनलाइन लिंक और मोबाइल एप के माध्यम से आईपीएल मैचों में हार-जीत का दांव लगवा रहा था. आरोपी ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए आईडी-पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहा था और UPI के जरिए पैसों का लेनदेन कर रहा था.

करीब 50 हजार रुपए ट्रांसफर

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए संबंधित खातों में यूपीआई माध्यम से कुल 49 हजार 990 रुपये ट्रांसफर किए थे. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसमें जियो और एयरटेल के सिम लगे हुए थे. मोबाइल की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है.

अहम साक्ष्य मिले

पुलिस ने मोबाइल से ऑनलाइन सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए जा रहे लिंक, आईडी, पासवर्ड और डिजिटल ट्रांजेक्शन से जुड़े अहम साक्ष्य भी जुटाए हैं. आरोपी आमापारा धमतरी का रहने वाला है जिसके खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7(1) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

धमतरी पुलिस का स्पेशल कैंपेन, 151 गुम मोबाइल मालिकों को लौटाए, लोगों के चेहरे खिले
धमतरी में दूषित पानी की सप्लाई से भड़के वार्डवासी, कांग्रेस पार्षदों के साथ किया मटकी फोड़ प्रदर्शन, बोले- लोग हो रहे बीमार
IPL सट्टा रैकेट पर धमतरी पुलिस का बड़ा वार, लाइव मैच में दांव लगाते युवक गिरफ्तार