ETV Bharat / state

आईपीएल सट्टा नेटवर्क का खुलासा, ऐप और यूपीआई से सट्टेबाजी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आईपीएल सट्टा नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है. धमतरी पुलिस को सफलता मिली है.

Dhamtari Police
धमतरी पुलिस की कार्रवाई (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : April 28, 2026 at 7:23 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी: ऑनलाइन IPL सट्टेबाजी के खिलाफ धमतरी पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने सट्टे के हाईटेक नेटवर्क का खुलासा किया है. मोबाइल ऐप और UPI के जरिए संचालित इस सट्टा कारोबार में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य सरगना पहले ही पुलिस के शिकंजे में आ चुका है.

ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी में बड़ा खुलासा

पुलिस की जांच में सामने आया कि सट्टा नेटवर्क बेहद सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा था. ग्राहकों को आईडी और पासवर्ड देकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जोड़ने का काम किया जा रहा था. इसके अलावा QR कोड के जरिए पैसे लेना और UPI ट्रांजेक्शन के माध्यम से रकम का लेन देन किया जा रहा था. यह पूरा सिस्टम डिजिटल तरीके से संचालित हो रहा था.

धमतरी में आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर कार्रवाई (ETV BHARAT)

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

एएसपी शैलेन्द्र पांडेय ने सट्टेबाजी का खुलासा करते हुए जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर धमतरी पुलिस की टीम ने आमातालाब एरिया में दबिश दी. आरोपी मोबाइल पर सट्टेबाजी का काम कर रहा था. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और मनमोहन पटेल उर्फ छोटू को रंगे हाथों पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पहले से गिरफ्तार शंकर मंगलानी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था. मंगलानी ही लोगों को सट्टा खेलने के लिए आईडी उपलब्ध कराता था और पूरे गिरोह को संचालित करता था. आरोपी IPL टी-20 मैच में हार-जीत पर दांव लगवा रहा था

पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसके जरिए सट्टा संचालित किया जा रहा था. जांच में बैंक खातों से लेन देन और यूपीआई के आधार पर ट्रांजैक्शन की पुष्टि हुई है. आरोपी के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 और बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई की गई है- शैलेंद्र पांडेय, एएसपी, धमतरी

इस कार्रवाई के बाद जिले में सक्रिय सट्टा गिरोहों में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह के अपराध में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और उसके तहत कार्रवाई की जा रही है.

गांजा पकड़ने गई पुलिस की गाड़ी ले उड़े चोर, डीएसपी के मोबाइल लोकेशन से हुई गिरफ्तारी

कारोबारी मुकेश अग्रवाल पर प्रशासन का शिकंजा, अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर