ETV Bharat / state

डेढ़ साल से उखड़ी पक्की सड़कें, पाइपलाइन बिछाकर छोड़ दिया काम, बारिश में वार्डवासियों की बढ़ी मुश्किलें

धमतरी नगर निगम क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों का समतलीकरण और मरम्मत नहीं होने से वार्डवासियों में भारी नाराजगी है.

Allegations of negligence against Dhamtari Municipal Corporation.
धमतरी नगर निगम पर लापरवाही के आरोप (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 3, 2026 at 6:30 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी: बारिश में वार्डवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. लोगों का कहना है कि पिछले एक से डेढ़ साल से कई वार्डों में यही स्थिति बनी हुई है. सड़कें खोदकर मोटी पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन गड्ढों को केवल मलबे से भरकर छोड़ दिया गया. अब इन स्थानों पर घास तक उग आई है, जिससे साफ है कि लंबे समय से मरम्मत का काम नहीं हुआ.

धमतरी वार्ड वासियों के गंभीर आरोप

वार्डवासियों का कहना है कि उबड़-खाबड़ सड़क और अधूरी मरम्मत के कारण स्कूली बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बारिश का मौसम शुरू होने के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है. लोगों को डर है कि बारिश में गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाएगी.

धमतरी में सड़क का बुरा हाल (ETV BHARAT)

रोड की स्थिति खराब है. बहुत दिन से परेशानी है. रिपेयरिंग अबतक नहीं हुई है. स्कूल जाने वालों के साथ ही सभी लोगों को परेशानी होती है-कृष्णा बंजारे, वार्डवासी

Roads in ruins in Dhamtari Municipal Corporation
धमतरी नगर निगम में सड़क बर्बाद (ETV BHARAT)

यहां काम नहीं हुआ है, जल्द से जल्द रिपेयरिंग किया जाए, जान का खतरा है, कोई देखना नहीं आता है, जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा-मनीष बांधे, वार्डवासी

Pipeline laying work in Dhamtari
धमतरी में पाइपलाइन बिछाने का काम (ETV BHARAT)

बारिश में बहुत परेशानी है. रिक्शा, गाड़ी चलाना मुश्किल है-मनोज यादव, वार्डवासी

नगर निगम के उप आयुक्त पीसी सार्वा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में दो अलग-अलग पाइपलाइन परियोजनाओं का काम किया जा रहा है. एक पाइपलाइन नवनिर्मित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) से जुड़ी है, जबकि दूसरी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की पाइपलाइन है, जिसके माध्यम से तालाबों तक पानी पहुंचाया जाएगा.

दोनों परियोजनाओं का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब अंतिम चरण में है. फिलहाल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की पाइपलाइन का इंटरकनेक्शन किया जाना बाकी है, जो एक-दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद पाइपलाइन की टेस्टिंग होगी, ताकि कहीं लीकेज होने पर उसे ठीक किया जा सके-पीसी सार्वा, उप आयुक्त, धमतरी नगर निगम

उप आयुक्त ने स्पष्ट किया कि ठेकेदार के अनुबंध में यह शर्त शामिल है कि पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद संबंधित सड़क की मरम्मत और समतलीकरण भी उसी के द्वारा कराया जाएगा. हालांकि वार्डवासियों का कहना है कि उन्हें अब जल्द से जल्द सड़क मरम्मत का काम शुरू होने का इंतजार है, ताकि वर्षों से चली आ रही परेशानी से राहत मिल सके.

सुकमा में मासूमों की जान पर मंडराता खतरा, तिम्मापुरम स्कूल भवन निर्माण में अनियमितता के आरोप, कार्रवाई की मांग

धमतरी में यातायात पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, नाबालिग चालक, ट्रिपल सवारी और ड्रिंक-ड्राइव पर एक्शन