ETV Bharat / state

धमतरी में वाहन नहीं देने पर जमकर विवाद, आधी रात घर में घुसकर परिवार पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

घर पर वाहन मांगने आया आरोपी, नहीं देने पर 2 और साथियों को बुलाकर पूरे घर में की तोड़फोड़

dhamtari marpit case
धमतरी में वाहन नहीं देने पर जमकर विवाद, आधी रात घर में घुसकर परिवार पर हमला (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 27, 2026 at 1:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी: जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में वाहन नहीं देने की मामूली बात पर जमकर मारपीट हो गई. नाराज आरोपियों ने एक महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और तोड़फोड़ की. जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

क्या है मामला?

पुलिस के मुताबिक ग्राम सेहराडाबरी निवासी प्रीति साहू ने शिकायत दर्ज कराई कि 23 जून की रात करीब 9 बजे उमेश साहू उसके घर वाहन मांगने आया था. वाहन देने से मना करने पर वह नाराज होकर लौट गया. इसके बाद उसी रात करीब 12 बजे उमेश साहू उर्फ छोटू, देवेंद्र साहू और प्रणेश मांडवी उर्फ प्रिंस एक राय होकर जबरन घर में घुस गए और अश्लील गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी.

घर में तोड़फोड़

हमले में प्रीति साहू, उनके पति मनोज साहू और पुत्री नीलिमा साहू घायल हो गए. आरोप है कि उमेश साहू ने लकड़ी के डंडे से हमला कर मनोज और नीलिमा को चोट पहुंचाई. आरोपियों ने घर के दरवाजे, खिड़कियां, बिजली मीटर, गमले, कुर्सी और मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया, जिससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया.

पुलिस ने की गिरफ्तारी

शिकायत के आधार पर अर्जुनी थाना में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई. जांच के दौरान तीनों आरोपियों की संलिप्तता प्रमाणित होने पर पुलिस ने देवेंद्र साहू (22 वर्ष), उमेश साहू उर्फ छोटू (22 वर्ष) और प्रणेश मांडवी उर्फ प्रिंस (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने कहा कि महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, मारपीट, धमकी या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ धमतरी पुलिस की सख्त और त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

पुस्तक वितरण को लेकर धमतरी जिला प्रशासन अलर्ट, 30 जून तक सरकारी और 10 जुलाई तक प्राइवेट स्कूलों तक पाठ्यपुस्तक पहुंचाने का लक्ष्य
खाद संकट के बीच धमतरी में कृषि विभाग का छापा, 2 लाइसेंस निलंबित, 3 विक्रेताओं को नोटिस
छत्तीसगढ़ में मितानिनों का हल्लाबोल, जगह-जगह किया प्रदर्शन, कहा- हम वही मांग रहे जो सरकार ने खुद किया था वादा