ETV Bharat / state

धमतरी में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन, गांधी मैदान में राहुल गांधी का पुतला जलाया

AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन के खिलाफ बीजेपी देशभर में प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस के प्रदर्शन को अभद्र और देश विरोधी करार दिया.

Etv Bharat
Etv Bharat (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 23, 2026 at 10:35 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी: सोमवार को शहर के गांधी मैदान में भाजपा किसान मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान AI समिट के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के समय कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झूमाझटकी भी देखने को मिली. हालांकि बाद में स्थिति नियंत्रण में आ गई.

एआई समिट में प्रदर्शन लेकर नाराजगी

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि देश की राजधानी में आयोजित ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा किया गया प्रदर्शन देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है. उनका कहना है कि यह कार्यक्रम भारत की तकनीकी ताकत और एआई क्षेत्र में बढ़ती भूमिका को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का मंच था.

गांधी मैदान में राहुल गांधी का पुतला जलाया (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश को बदनाम करने की कोशिश

बीजेपी नेताओं का कहना है कि इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में कांग्रेस द्वारा पूरी योजना से देश को बदनाम करने की कोशिश की गई है. यह मंच किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे भारत की तकनीकी शक्ति और प्रगति को प्रदर्शित करने का है.

BJP protest against Congress
AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन के खिलाफ बीजेपी देशभर में प्रदर्शन कर रही (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में कई देशों के प्रतिनिधि और बड़ी कंपनियों के अधिकारी मौजूद थे. ऐसे समय में किया गया विरोध प्रदर्शन निंदनीय है.-रोहिताश मिश्रा, किसान मोर्चा अध्यक्ष

जब भी कोई देश की छवि खराब करने की कोशिश करेगा, भाजपा उसका विरोध करती रहेगी. एआई समिट जैसे कार्यक्रम भारत के भविष्य और युवाओं की प्रगति से जुड़े हैं.- भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा

बीजेपी का कहना है कि एआई समिट जैसे भव्य कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता अर्धनग्न प्रदर्शन करते हैं जो बहुत ही निंदनीय हैं. इसे कांग्रेस के बड़े नेताओं ने ही प्रोत्साहन दिया है.

नालंदा परिसर का धमतरी में विरोध, कलेक्ट्रेट और एसडीएम दफ्तर पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान पर हैलीपेड निर्माण का विरोध, “ना लोकसभा, ना विधानसभा… सबसे बड़ी ग्रामसभा” के नारे लगे
धमतरी में गंगरेल डूब प्रभावित किसान फिर धरने पर बैठे, हाई कोर्ट के फैसले की अवहेलना का लगाया आरोप