ETV Bharat / state

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने रथ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश

रांची में रथ यात्रा की तैयारियों का डीजीपी तदाशा मिश्रा ने जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दिए.

Rath Yatra in Ranchi
रांची में रथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेतीं डीजीपी तदाशा मिश्रा. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : July 9, 2026 at 3:39 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः राजधानी रांची की ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर झारखंड पुलिस पूरी तरह सतर्क है. इस क्रम में झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को रांची स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं और रथ यात्रा की तैयारियों तथा सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया. डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ पूरे मंदिर क्षेत्र का जायजा भी लिया.

हर प्रबंधन हो पुख्ताः डीजीपी

राजधानी रांची में रथ यात्रा और रथ मेला को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है. गुरुवार को डीजीपी तदाशा मिश्र ने खुद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और दूसरे इंतजामों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, रथ यात्रा मार्ग, श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, नियंत्रण कक्ष तथा संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण भी किया.

जानकारी देतीं डीजीपी (ईटीवी भारत)

निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने रांची पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों से सुरक्षा तैयारियों की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन दल और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए.

Rath Yatra in Ranchi
रांची में रथ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा का जायजा लेतीं डीजीपी तदाशा मिश्रा. (फोटो-ईटीवी भारत)

"रथ यात्रा को लेकर सजग रहें पुलिस अधिकारी"

डीजीपी ने निरीक्षण के बाद मंदिर समिति के सदस्यों से भी बातचीत की और उनके सुझावों को सुना. इसके बाद डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर सुझाव को सुना जाए और जो कारगर हो उपसर काम भी करें. चूंकि रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. ऐसे में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए गए.

Rath Yatra in Ranchi
पुलिस अधिकारियों और मंदिर समिति के सदस्यों से जानकारी लेतीं डीजीपी तदाशा मिश्रा. (फोटो-ईटीवी भारत)

संवेदनशील स्थानों में खास इंतजाम करने के निर्देश

डीजीपी ने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी, ड्रोन कैमरों के उपयोग और सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती के भी निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान रांची एसएसपी, सिटी एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने डीजीपी को रथ यात्रा के लिए की गई तैयारियों और सुरक्षा योजना की विस्तृत जानकारी भी दी.

ये भी पढ़ें-

रथ यात्रा को लेकर राज्यभर में अलर्ट, 16 से 25 जुलाई तक सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

रांची में जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां तेज, डीसी-एसएसपी ने किया रूट और मेला क्षेत्र का निरीक्षण

जगन्नाथपुर रथ मेला को लेकर प्रशासन-पुलिस अलर्ट, ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी, ट्रैफिक प्लान और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस