ETV Bharat / state

बूंदी डीएसपी राजू लाल मीणा APO: एनडीपीएस और साइबर क्राइम में लापरवाही पड़ी भारी

​डीजीपी ने एएसपी स्तर के अधिकारी से आरोपों की गोपनीय जांच करवाई थी. आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई.

Bundi DSP APO
पुलिस अधीक्षक कार्यालय बूंदी (ETV Bharat Bundi)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 5, 2026 at 9:49 AM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

बूंदी: जिले के नैनवा में तैनात पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजू लाल मीणा के खिलाफ आखिरकार बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है. लगातार मिल रही शिकायतों और गोपनीय जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया है. इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

एसपी अवनीश शर्मा ने बताया कि डीएसपी राजू लाल के खिलाफ पद का दुरुपयोग कर गलत कामों को बढ़ावा देने तथा कई मामलों में कार्रवाई नहीं करने की शिकायतें आ रही थीं. कुछ दिन पहले एक साइबर क्राइम और एक एनडीपीएस मामले में कार्रवाई करने की जगह ढिलाई बरतने तथा अनुसंधान में रुचि नहीं लेने की शिकायत मिली थी. इसके बाद एएसपी से गोपनीय जांच करवाई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए. इसके बाद जयपुर मुख्यालय से एपीओ के आदेश जारी कर दिए गए.

पढ़ें: डीजीपी की 'परीक्षा' में नाकाम रहे बूंदी डीएसपी एपीओ, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

गोपनीय जांच में आरोप सही: एसपी ने डीएसपी के कार्यकाल के दौरान कई मामलों में लापरवाही और अनियमितताओं की शिकायतें उच्च अधिकारियों तक पहुंच रही थीं. एएसपी स्तर के अधिकारी से गोपनीय जांच में विभिन्न बिंदुओं पर तथ्यों का गहन परीक्षण किया गया और संबंधित दस्तावेजों की समीक्षा की गई. जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर मामला पुलिस मुख्यालय भेजा गया, जहां से डीजीपी राजीव शर्मा ने मीणा को एपीओ करने के आदेश जारी कर दिए.