देवास में NSUI का अनोखा प्रोटेस्ट, कागज की बंदूकें लेकर पहुंचे कॉलेज, कोर्स की मांग
देवास के सरकारी कॉलेज में 3 महीने से खाली पड़ी है लाइब्रेरी, किताबें न मिलने से उग्र हुए छात्र, NSUI कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे लाइब्रेरी.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : September 2, 2026 at 5:26 PM IST
देवास: मध्य प्रदेश के देवास में सरकारी एसकेपी कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही के खिलाफ NSUI का अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला. NSUI के कार्यकर्ता कागज की बंदूक लेकर कॉलेज की लाइब्रेरी पहुंच गए. 3 माह बाद भी किताबें नहीं मिलने पर जताई नाराजगी जताते हुए प्राचार्य कक्ष में धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया. साथ ही सोमवार तक मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी. NSUI के इस प्रदर्शन से कॉलेज स्टाफ में हड़कंप मच गया.
किताबें नहीं मिलने से नाराज छात्र
नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए लगभग दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन देवास के सरकारी कॉलेज की लाइब्रेरी में अब तक छात्रों के लिए अध्ययन सामग्री और किताबें उपलब्ध नहीं कराई गई हैं. कॉलेज की इन अव्यवस्थाओं के खिलाफ स्टूडेंट लामबंद हो गए हैं. इसी नाराजगी के चलते NSUI कार्यकर्ता अपने हाथों में कागज की बंदूकें लेकर कॉलेज परिसर और लाइब्रेरी में जा पहुंचे. उन्होंने टीचर के सामने कागज की बंदूकें रखकर अपना विरोध दर्ज कराया और मांगे पूरी करने की मांग की.
प्रभारी प्राचार्य के कक्ष में धरने पर बैठे छात्र
छात्र इतने आक्रोशित थे की प्रभारी प्राचार्य के कक्ष में ही धरने पर बैठ गए. NSUI ने कॉलेज प्रबंधन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए और चेतावनी दी कि सोमवार तक लाइब्रेरी में किताबें उपलब्ध नहीं हुईं तो आगे आंदोलन किया जाएगा, इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी. इधर कॉलेज प्रभारी प्रिंसिपल भगवान सिंह ने मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है.
कॉलेज शुरु हुए 3 महीने बीते, कोर्स से वंचित छात्र
NSUI कार्यकर्ता ने बताया कि, ''हम आज कागज की बंदूकें लेकर गए थे. हम यह संदेश देना चाहते थे कि कॉलेज शुरु हए 3 महीने हो गए लेकिन अब तक छात्रों को किताबें नहीं दी गई हैं. आज छात्र बंदूक उठाने पर मजबूर हो गया है. हमने सर से बात की तो उनका कहना है यह हमारे हाथ में नहीं है अभी 2 महीने और लगेंगे कोर्स बांटने में. हमने मांग की है जल्द से जल्द किताबें दी जाएं वरना उग्र आंदोलन किया जाएगा.''
- भोपाल में सीलिंग कार्रवाई का विरोध, व्यापारियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए बजाई थाली और डमरू
- उमरिया में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, बीच सड़क कर दी धान की रोपाई
- सरकारी गोदाम में स्कूल, हैंडपंप पर कब्जा, जेन अल्फा छात्राओं ने किया स्टेट हाईवे जाम
एसकेपी कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल भगवान सिंह का कहा है कि, ''किताबों की व्यवस्था का मामला प्रक्रिया में है और जल्द ही लाइब्रेरी में पुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएंगी.'' उन्होंने कहा, ''छात्रों का एडमिशन समाप्त हो रहा है. हम लिस्ट भोपाल भेजेंगे. जैसे ही वहां से बुक आएंगी तो हम छात्रों को दे देंगे."'

