ETV Bharat / state

वाट्सएप पर मैसेज देख दौड़े TI दीपक यादव, अस्पताल में गंभीर मासूम बच्ची की जान बचाई

देवास के हाटपिपल्या थाना प्रभारी दीपक यादव ने पुलिस विभाग का नाम रोशन किया. बच्ची को रेयर ब्लड दिया.

Dewas TI save girl life
टीआई दीपक यादव ब्लड डोनेट करते हुए (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : May 27, 2026 at 1:55 PM IST

|

Updated : May 27, 2026 at 2:30 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देवास : देवास जिला अस्पताल में भर्ती मासूम बच्ची को रेयर ब्लड एबी नेगिटिव की आवश्यकता थी. लेकिन इस ग्रुप का ब्लड बहुत कम मिलता है. इस कारण बच्ची के परिजन परेशान थे. कुछ लोगों ने इस समस्या को लेकर वाट्सएप ग्रुप्स में मैसेज डाला. इस मैसेज को हाटपिपल्या थाना प्रभारी दीपक यादव ने देखा. मैसेज देखकर वह सीधे देवास जिला अस्पताल पहुंचे.

वाट्सएप ग्रुप पर मैसेज देख अस्पताल दौड़े

देवास जिला अस्पताल में भर्ती 5 साल की बच्ची को एबी नेगेटिव ब्लड की तत्काल आवश्यकता थी. परिजन पिछले 3 दिन से ब्लड के लिए परेशान हो रहे थे, लेकिन रेयर ब्लड ग्रुप होने के कारण उन्हें ब्लड नहीं मिल पा रहा था. व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना मिलते ही हाटपिपल्या थाना प्रभारी दीपक सिंह यादव तुरंत मंगलवार देर रात देवास जिला अस्पताल पहुंचे और मासूम बच्ची के लिए रक्तदान किया.

थाना प्रभारी दीपक यादव ने बचाई मासूम बच्ची की जान (ETV BHARAT)

एबी नेगेटिव ब्लड आसानी से नहीं मिलता

बच्ची के परिजनों ने मीडिया को बताया कि वे लोग लगातार ब्लड के लिए जगह-जगह भटक रहे थे, लेकिन कहीं मदद नहीं मिल रही थी. ऐसे समय में थाना प्रभारी दीपक यादव फरिश्ता बनकर सामने आए. परिजनों ने थाना प्रभारी दीपक यादव का आभार माना है. थाना प्रभारी दीपक यादव ने कहा "एबी नेगेटिव ब्लड आसानी से उपलब्ध नहीं होता. जैसे ही उन्हें सूचना मिली, उन्होंने मानवता के नाते तुरंत अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करने का निर्णय लिया."

देर रात अस्पताल पहुंचे थाना प्रभारी

मासूम बच्ची को ब्लड डोनेट करने वाले हाटपिपल्या थाना प्रभारी दीपक यादव वर्तमान पटाका फैक्ट्री ब्लास्ट की जांच टीम में है, वह लगातार 8 दिन ब्लास्ट मामले की जांच कर रहे हैं. उनका कहना है "वह रात में सोने जा रहे थे. इससे पहले मोबाइल चेक किया. मैसेज में बच्ची को एबी नेगिटिव ब्लड की आवश्यकता बताई गई थी. मैसेज देखकर वह रात को अस्पताल की ओर रवाना हुए और ब्लड डोनेट किया."

Last Updated : May 27, 2026 at 2:30 PM IST