ETV Bharat / state

बारात लेकर देवास पहुंचे 42 दूल्हे, मौके पर नहीं मिली एक भी दुल्हन और न उनके परिजन

देवास में 42 अविवाहित युवकों के साथ बड़ा धोखा. 15 से 25 हजार रुपये लेकर सामूहिक विवाह कराने का झांसा. पुलिस जांच में जुटी.

Dewas Fraud With 42 Grooms
देवास में शादी के नाम पर 42 युवकों से धोखा (Getty Image)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : May 25, 2026 at 1:58 PM IST

|

Updated : May 25, 2026 at 4:39 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देवास : शादी के नाम पर एक-दो नहीं बल्कि 42 दूल्हों के साथ ठगी की वारदात हुई. ये सारे दूल्हे देवास और आसपास के जिलों के रहने वाले हैं. देवास के क्लब ग्राउंड में 42 दूल्हे सेहरा बांधकर दुल्हनों का इंतजार करते रहे लेकिन मौके पर एक भी दुल्हन नहीं पहुंची और न ही उनके परिजन या रिश्तेदार. सभी दूल्हों से 15 से 25 हजार रुपये लिए गए थे. सभी को मोबाइल पर लड़कियों की फोटो भी दिखाई गईं थीं.

अनाथ आश्रम की लड़कियों से शादी का झांसा

सारे युवक दूल्हा बनकर सुबह से इंतजार करते रहे लेकिन घंटों बाद भी एक भी दुल्हन नहीं पहुंची. ठगी का शिकार हुए दूल्हों ने आरोप लगाया कि विदिशा के एक युवक ने इंदौर के अनाथ आश्रम से लड़कियां लाकर शादी कराने का झांसा दिया और लाखों रुपए वसूल लिए. जब दुल्हनें नहीं पहुंचीं तो मौके पर हंगामा मच गया. पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

देवास में हंगामा करते धोखाधड़ी के शिकार युवक (ETV BHARAT)

सामूहिक विवाह समारोह कराने का वादा

देवास के क्लब ग्राउंड में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शादी करने के लिए एक के बाद एक 42 दूल्हे बारात लेकर पहुंचे. देर रात तक कोई दुल्हन नहीं आई. पीड़ितों का आरोप है कि शादी कराने के नाम पर उनके साथ ठगी हुई, उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया गया. बिचौलिए ने झांसा दिया था कि इंदौर के अनाथ आश्रम से लड़कियां लाकर सामूहिक शादी कराई जाएगी. बिचौलिये ने देवास के आसपास के जिलों के युवकों को शादी के नाम पर फंसाया.

शादी के नाम पर युवकों को ठगा

देवास की BNP थाना प्रभारी प्रीति कटारे ने बताया "मामला शादी के नाम पर ठगी का है. मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है." पुलिस का कहना है कि उस आश्रम संचालक से भी बात की जाएगी, जिसके नाम पर झांसा दिया गया. ये मामला लुटेरी दुल्हन का नहीं बल्कि शादी के नाम पर धोखा देकर ठगने का है.

Last Updated : May 25, 2026 at 4:39 PM IST