ETV Bharat / state

देवास में एफआरवी जवान बना देवदूत, बीच सड़क किसान को आया अटैक, सीपीआर देकर बचाई जान

देवास में बीच सड़क पर किसान को आया हार्टअटैक, एफआरवी जवान ने तुरंत सीपीआर देकर पहुंचाया जिला अस्पताल. आईसीयू में इलाज जारी.

DEWAS FARMER HEART ATTACK
देवास में एफआरवी जवान ने सीपीआर देकर बचाई किसान की जान (Getty Images)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 26, 2026 at 9:31 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देवास: मध्य प्रदेश के देवास में पुलिस ने दक्षता और मानवता की मिशाल पेश की है. टोंकखुर्द थाना क्षेत्र में सड़क पर बेहोश पड़े एक किसान को पुलिस ने सीपीआर दिया, जिससे उनकी सांसें लौट आईं. इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां आईसीयू में उनका इलाज जारी है.

एफआरवी कॉन्स्टेबल ने बचाई जान

टोंकखुर्द थाना क्षेत्र के कलमा स्थित पेट्रोल पंप के पास रमेश चंद्र नामक किसान को अचानक सीने में तेज दर्द होने लगा, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया. जिसके बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने डायल-112 पर सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए टोंकखुर्द थाना क्षेत्र में तैनात नजदीकी डायल-112 को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया.

DEWAS CONSTABLE GAVE CPR FARMER
सीपीआर देकर बचाई किसान की जान (ETV Bharat)

जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

एफआरवी में तैनात प्रधान आरक्षक राकेश डामोर और पायलट यशवंत पटेल मौके पहुंचे और बेहोशी की हालत में पड़े व्यक्ति को सीपीआर देना शुरू किया. कुछ ही मिनटों की लगातार सीपीआर और सटीक प्रक्रिया के बाद पीड़ित किसान को होश आ गया. इसके बाद पुलिस जवान द्वारा चिकित्सा वाहन की सहायता से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में उनका इलाज जारी है.

सीपीआर नहीं मिलता, तो जा सकती थी जान

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर एसके वर्मा ने बताया, "अगर समय पर मरीज को सीपीआर नहीं दिया गया होता तो उसकी मौत हो सकती थी. मरीज का आईसीयू में उपचार जारी है. जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है." पीड़ित मरीज के परिजन ने डायल-112 सेवा की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस स्टाफ का आभार व्यक्त किया.

दुनियाभर में प्रतिदिन हजारों लोगों को हार्ट अटैक आता है. इस दौरान तत्काल सीपीआर देकर मरीज की जान बचाई जा सकती है. जिसकी ट्रेंनिग निजी और सरकारी संस्थानों द्वारा दी जाती है. इसका एक ताजा उदाहण देवास में देखने को मिला है, जहां सीपीआर की मदद से किसान की जान बच सकी.