बाबा विश्वनाथ धाम में भक्त खेल रहे जमकर होली; गुलाल से सराबोर हुई महादेव की नगरी काशी
देश के अलग-अलग हिस्सों से मंदिर में आए भक्तों को होली खेलने के लिए कई कुंतल फूल मंगाए गए हैं.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : March 4, 2026 at 1:02 PM IST
वाराणसी: देशभर में आज बुधवार को होली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. इस पावन अवसर पर लोग एक-दूसरे के गले मिलकर और बधाइयां देकर मंगलकामना कर रहे हैं. वहीं, वाराणसी में भी होली का उल्लास हर तरफ देखने को मिल रहा है. बाबा विश्वनाथ के धाम में आज सुबह से ही भक्त जमकर होली खेल रहे हैं. होली के लिए विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने खास तैयारी की है.
बाबा विश्वनाथ मंदिर में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए भक्तों के लिए कई कुंतल फुल इकट्ठा किया गया है. यहां भक्त जमकर होली खेल रहे हैं. इस दौरान ठंडाई भी भक्तों को प्रसाद स्वरूप मिल रहा है. वहीं काशी के गंगा घाटों पर भी होली का हुड़दंग देखने को मिल रहा है.
इस साल विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने होली की खास तैयारी करवाई है. उनका कहना हैं कि भक्ति होली के त्योहार पर अपना घर छोड़कर बाबा के दर्शन के लिए पहुंच हैं. इसलिए भक्तों को यहां होली का पूरा आनंद मिले, इसकी तैयारी की गई है.
भूषण मिश्रा ने बताया कि बाबा के भक्तों पर जमकर गुलाल बरस रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों से आए भक्त अपने आप को सौभाग्यशाली मान रहे हैं. मथुरा वृंदावन की होली मशहूर है, लेकिन बड़ी संख्या में वृंदावन और मथुरा से भी भक्त यहां पर आए हैं.
वहीं, मथुरा से आई महिलाओं का कहना हैं कि हम हर साल भगवान कृष्ण के साथ तो होली खेलते ही हैं, लेकिन इस बार महाकाल ने हमें बुलाया और हम काशी में आकर होली का आनंद ले रहे हैं.
वहीं गंगा घाटों पर भी होली का उल्लास देखने को मिल रहा है और जमकर पर्यटकों के साथ भी होली खेली जा रही है. विदेशी पर्यटक भी होली का जमकर आनंद ले रहे हैं. इस दौरान पुलिसकर्मी भी अपनी ड्यूटी के साथ बाबा के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: रंग-गुलाल से सराबोर हो रही कान्हा की नगरी मथुरा, मंदिर, आश्रम, और घर और गलियों में मची है होली की धूम
यह भी पढ़ें: कानपुर की अनूठी परंपरा; होली पर आठ दिनों तक बंद रहता है थोक बाजार

