ETV Bharat / state

दीपक प्रकाश को MLC सीट देने वाले देवेश कुमार को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

देवेश कुमार को बिहार राज्य प्लानिंग बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है. उन्हें अगले तीन वर्षों तक मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा. रिपोर्ट- रंजीत कुमार

devesh kumar
देवेश कुमार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 31, 2026 at 11:16 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान परिषद सदस्य देवेश कुमार को बिहार राज्य योजना पर्षद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इनकी नियुक्ति को बीजेपी और एनडीए की सियासी रणनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है. हाल ही में उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए सीट छोड़ी थी.

कौन हैं देवेश कुमार? : देवेश कुमार ने हाल ही में बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया था. उन्होंने 31 जुलाई को विधान परिषद के सभापति को अपना इस्तीफा सौंपा था. देवेश कुमार राज्यपाल कोटे से 17 मार्च 2021 को विधान परिषद के सदस्य मनोनीत हुए थे. पार्टी ने उन्हें महामंत्री भी बनाया था.

हरेंद्र सिंह को राज्य नागरिक परिषद की जिम्मेदारी: वहीं सम्राट सरकार ने कई अहम नियुक्ति भी की. हरेंद्र बहादुर सिंह को राज्य नागरिक परिषद के महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई, हरेन्द्र बहादुर नीतीश कुमार के करीबी माने जाते है. साथ ही सिवान निवासी अजय कुमार को सिंह को परिषद के उपाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया.

दीपक प्रकाश के लिए छोड़ी थी MLC की कुर्सी : देवेश कुमार के इस्तीफे के बाद उनकी खाली हुई विधान परिषद सीट पर एनडीए के सहयोगी दल के नेता और मंत्री दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजे जाने का रास्ता साफ हुआ था.

अब बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष : देवेश कुमार के बचे हुए कार्यकाल के लिए दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजा गया है. इसके बाद अब देवेश कुमार को राज्य योजना पर्षद का उपाध्यक्ष बनाए जाने से उन्हें सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल गई है.

देवेश कुमार ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने पर मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, नितिन नबीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और बिहार बीजेपी के संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया का हृदय से कोटिशः आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं.

''यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है. बिहार राज्य योजना पर्षद के माध्यम से राज्य के विकास के लिए तैयार होने वाली योजनाओं के ब्लूप्रिंट निर्माण में अपना पूर्ण योगदान देने का प्रयास करूंगा. मुझे विश्वास है कि इस महत्वपूर्ण दायित्व के माध्यम से बिहार सरकार की विकास योजनाओं को नई दिशा देने तथा प्रदेश की जनता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा.'' - देवेश कुमार, पूर्व विधान परिषद सदस्य

संगठन में भी निभा चुके हैं अहम भूमिका : देवेश कुमार बिहार बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं. इससे पहले वह पार्टी के प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. राजनीति में आने से पहले उनका पत्रकारिता से भी जुड़ाव रहा है. वर्तमान में वह मिजोरम राज्य के प्रभारी भी हैं.बिहार विधान परिषद के रिकॉर्ड के मुताबिक उनका जन्म 30 अगस्त 1964 को हुआ था.

ये भी पढ़ें-

बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश को विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

मंत्री दीपक प्रकाश ने ली MLC पद की शपथ, बोले उपेंद्र कुशवाहा- कोई देरी नहीं हुई

MLC बन गए मंत्री दीपक प्रकाश, बच गयी उपेंद्र कुशवाहा के बेटे की कुर्सी!

'बिना MLA-MLC के मंत्री कैसे रह सकते हैं?' दीपक प्रकाश की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती

Explainer: MLC चुनाव के साथ ही मंत्री दीपक प्रकाश का 'गेम ओवर', देना होगा इस्तीफा.. क्या है संवैधानिक प्रावधान?