CM हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र पहुंची देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग दोहराई
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा बरहेट पहुंची.

Published : August 30, 2026 at 7:51 PM IST
साहिबगंज: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो 24 जिलों में घूम घूमकर अपनी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा को सफल बनाने में जुटे हैं और युवाओं को जागरूर कर रहे हैं. इसी कड़ी में यह यात्रा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट पहुंची. यहां देवेंद्र नाथ महतो ने रविवार को अपने समर्थकों के साथ भोगनाडीह स्थित सिद्धो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.
झारखंड में भर्ती घोटालाें का व्यापक रूप
इस अवसर पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि झारखंड में भर्ती घोटाला व्यापक रूप से काफी बड़ा है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आज उनका कारवां वीर शहीद सिद्धो कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह पहुंचा है तथा यहां पहुंचकर शहीदों को नमन करते हुए कारवां को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है.
बरहेट के युवाओं का मुझे मिला साथ: देवेंद्र नाथ महतो
छात्र नेता ने आगे बताया कि बरहेट की जनता और युवा छात्रों का काफी सहयोग मुझे मिल रहा है, जिससे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है. साथ ही बरहेट, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विधानसभा क्षेत्र है और यहां की जनता चाहती है कि ऐसे मामले की निष्पक्ष जांच हो.
संथाल परगना की धरती—साहेबगंज, राजमहल, बरहेट और अमर शहीदों की जन्मभूमि भोगनाडीह—पर भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा को मिला अपार जनसमर्थन, प्रेम और आशीर्वाद हमारे संघर्ष को नई ऊर्जा और अटूट संकल्प दे गया।
— Devendra Nath Mahto (@DevendraNathMa9) August 30, 2026
सिद्धू-कान्हू और चाँद-भैरव जैसे वीरों की यह धरती संघर्ष, स्वाभिमान और क्रांति की… pic.twitter.com/Kdaog3mOAN
इस मौके पर छात्र नेता के साथ बरहेट शिवगादी चौक पर लोगों ने नारेबाजी की. जिसमें झारखंड में हुए विभिन्न भर्ती घोटाले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई. इस अवसर पर चंदम रजक, महावीर साहू, खुशबू कुमारी महतो, प्रदीप कुमार, प्रेम नायक समेत दूसरे छात्र उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- देवेंद्र नाथ महतो की राज्य सरकार को चेतावनी, कहा- निर्दोष छात्रों पर FIR करना बंद करें

