दिल्ली की हर विधानसभा में 100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य, जल्द दिखेगा का दिल्ली का बदला स्वरूप: CM रेखा गुप्ता
कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि विकास कार्यों का फायदा जनता तक पहुंच रहा है. उनके साथ सांसद व अन्य गणमान्य मौजूद रहे.

Published : February 26, 2026 at 10:58 PM IST
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आयोजित संवाद कार्यक्रम में गुरुवार को पिछले एक वर्ष में सरकार की तरफ से किए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड साझा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार 'ट्रिपल इंजन' जिससे सांसद, विधायक और पार्षद सभी स्तरों पर विकास कार्यों का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है.
उन्होंने कहा, जहां पूर्ववर्ती सरकारों के समय प्रत्येक विधानसभा में 100 करोड़ रुपये के कार्यों की कल्पना भी नहीं की जाती थी, वहीं अब हर विधानसभा क्षेत्र में न्यूनतम 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं. दिल्ली जल बोर्ड के अंतर्गत नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में 2100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा टोडापुर सभा में की गई है. वहीं राजेंद्र नगर, मालवीय नगर, ग्रेटर कैलाश और आर.के. पुरम सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की विकास योजनाएं स्वीकृत की गई हैं. दिल्ली सीएम ने कहा कि सत्ता सेवा का माध्यम है, न कि सुख भोगने का साधन. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में दिल्ली का स्वरूप और अधिक बदला हुआ दिखाई देगा.
आज नई दिल्ली लोकसभा की सम्मानित जनता के बीच पिछले एक वर्ष में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड साझा किया।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 26, 2026
27 वर्षों से दिल्ली में जो काम अटके, लटके और भटके हुए थे, उन्हें हमारी सरकार ने मिशन मोड में ट्रैक पर लाने का कार्य शुरू किया है।
पूरी दिल्ली साक्षी है -… pic.twitter.com/QkZPgd4LEU
उनके अलावा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, 14 अटल कैंटीनों के माध्यम से गरीबों को 5 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. साथ ही जीके-1 में मल्टी-स्टोरी पार्किंग, बारापुला ड्रेन की डिसिल्टिंग, 400 कुशक नाला बस डिपो तथा 139 छठ घाटों के विकास जैसे कार्य पूरे हो चुके हैं या प्रगति पर हैं. वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा चुनाव के समय 'संकल्प पत्र' जारी करती है, जो केवल वादों का दस्तावेज नहीं बल्कि भविष्य की योजनाओं का रोडमैप होता है. विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए विकसित दिल्ली अनिवार्य है और राजधानी अब उसी दिशा में आगे बढ़ रही है. कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद बांसुरी स्वराज सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें-
दिल्ली BJP सरकार के एक साल: CM रेखा ने बताई सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां

