जांजगीर चांपा में डेवलपमेंट वर्क होंगे तेज, सक्ती में डिप्टी सीएम अरूण साव और ओपी चौधरी ने ली बैठक
अरूण साव और ओपी चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो कामों में पारदर्शिता और गुणवत्ता लाने पर फोकस करें.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : August 21, 2026 at 8:51 AM IST
जांजगीर चांपा: जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए गुरुवार को डिप्टी सीएम अरूण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी जांजगीर पहुंचे. जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी और डिप्टी सीएम ने अलग-अलग बैठक ली. बैठक में दोनों मंत्रियों ने अफसरों से साफ संदेश में कहा कि वो विकास कार्यों में तेजी लाएं. इसके साथ ही अरूण साव और ओपी चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो शासन के कामों में पारदर्शिता और गुणवत्ता लाने पर फोकस करें.
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, सख्ती के निर्देश
मंत्रियों ने कलेक्टरेट सभा कक्ष में जिला स्तर की समीक्षा बैठक ली, इस दौरान उन्होंने अफसरों से विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली, मंत्री ने सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए. मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और नालंदा परिसर जैसी बड़ी परियोजनाओ को जल्द से जल्द शुरू करने पर काम करें. मंत्रियों ने कहा कि महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों का केवाईसी कराने में किसी तरह की कोताही न करें.
निर्माण कार्यों मे भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जानी चाहिए और विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी: ओपी चौधरी, प्रभारी मंत्री
कलेक्टर सभा कक्ष में समीक्षा बैठक
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कलेक्टर सभा कक्ष में जांजगीर और सक्ती जिले के विभागीय कार्यों की समीक्षा की. डिप्टी सीएम ने नगरी निकाय मे चल रहे विकास कार्यों की धीमी गति पर अधिकारियो को फटकार लगाया और निर्माण कार्यों मे तेजी लाने की नसीहत दी. डिप्टी सीएम ने नालंदा परिसर के कार्य को समय सीमा मे पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने पीडब्लूडी के अधिकारियों को बारिश में छतिग्रस्त हुए सड़कों की मरम्मत और टेंडर हो चुके कार्यों को पूरा करने के निर्देश जारी किए.
जल जीवन मिशन मे कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार किए जिसके कारण आज भी गांव के घरों मे पानी नहीं पहुंच पा रहा है, अब सरकार ने इस अधूरे योजना को 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है: अरूण साव, डिप्टी सीएम
मंत्रियों के दौरों से अफसर हुए अलर्ट
साय सरकार के ढाई साल पूरा होने पर मंत्रियों के द्वारा लगातार जिलों में जाकर विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है. मंत्रियों ने कहा कि शासन की योजनाएं जनता तक पहुंचे इसके लिए वो लगातार काम कर रहे हैं.
सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में जीवन पर्यन्त उम्र कैद, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला
"हेलो मैं बोल रही हूं, आपकी शादी के लिए मेरे घर में बात हो रही", लड़की बनकर 8 जिले के युवाओं से ठगी

