ETV Bharat / state

अतिक्रमण ने रोका सुंदरगंज गांव का विकास, कब्जा हटाने गई टीम पर हुआ था हमला, फिर से एक्शन की ग्रामीणों ने लगाई गुहार

सूरजपुर में लटोरी क्षेत्र के सुंदरगंज गांव में एक बार फिर कब्जा हटाने की गुहार ग्रामीणों ने प्रशासन से की है.

development of sundarganj village stopped
अतिक्रमण ने रोका सुंदरगंज गांव का विकास (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 28, 2026 at 1:07 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सूरजपुर : सूरजपुर के लटोरी क्षेत्र में शासकीय भूमि से कब्जा हटाने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी.प्रशासन की माने तो लगभग सौ एकड़ भूमि पर अतिक्रमण किया गया था.कब्जा हटाने के दौरान ग्राम सभा के अनुमोदन और आवेदन के बाद पहुंची प्रशासनिक टीम को दो पक्षों की हिंसक लड़ाई में बेरंग लौटना पड़ा था. वहीं अब मामले में ग्रामीणों ने अवैध कब्जे को अतिक्रमण मुक्त कर शासकीय भूमि पर गांव के विकास के कार्य कराने को लेकर एकजुट दिख रहे हैं.

लटोरी क्षेत्र में कब्जे से रुका विकास

पूरा मामला लटोरी चौकी क्षेत्र के सुंदरगंज गांव का है. जहां गांव के ही दर्जन भर से अधिक लोगों ने गांव की सैकड़ों एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जा किया है. कब्जा हटाने को लेकर ग्रामीणों ने दो बार ग्रामसभा में प्रस्ताव पास किया. अतिक्रमण हटाने के दौरान कब्जाधारियों ने जेसीबी चालक को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया. इस दौरान हुई पत्थरबाजी में पुलिस और प्रशासन की गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचा था. वहीं दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी.मारपीट की घटना के बाद आधा दर्जन से अधिक लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था.

अतिक्रमण ने रोका सुंदरगंज गांव का विकास (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

प्रशासन से कब्जा हटाने की मांग

वहीं ग्रामीण अब एक बार फिर से अवैध अतिक्रमण को हटाने एकजुट होकर प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं. इसे लेकर ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं जगह नहीं होने के कारण पंचायत के छोटे से भवन में पीडीएस भवन संचालित हो रहा है.

गांव में धान खरीदी केंद्र नहीं खुल पा रहा है. बच्चों के खेलने के लिए ग्राउंड नहीं बन पा रहा है. निस्तारी भूमि सहित अन्य कार्यों के लिए भूमि की आवश्यकता है. लेकिन कब्जे के कारण गांव का विकास रुक सा गया है- ग्रामीण

वहीं तहसीलदार ने मामले में ग्रामीणों के सहयोग की बात कही है.

ग्रामीण गांव में विकास कार्य चाहते हैं.लेकिन कब्जाधारियों के कारण वहां पर निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है.पिछली बार कब्जा हटाने के दौरान विवाद की स्थिति बनी थी.ग्रामीणों ने एक बार फिर से प्रशासन से कब्जा हटाने की गुहार लगाई है.इस पर आगे कार्यवाही की जाएगी- सुरेंद्र पैकरा, तहसीलदार

बहरहाल अब देखने वाली बात होगी कि अतिक्रमणकारी प्रशासन और पंचायत पर एक बार फिर भारी पड़ेंगे या फिर इस बार प्रशासन कब्जाधारियों से गांव की जमीन मुक्त कराने में सफल रहेगा. फिलहाल सुंदरगंज गांव के विकास के रास्ते में अतिक्रमणकारी खड़े हैं,जिन्हें जल्द ना हटाया गया तो गांव की स्थिति बद से बदतर होती जाएगी.

सूरजपुर में अतिक्रमण पर एक्शन का विरोध, लोगों ने काटा बवाल
पीपरछेड़ी में चला सरकार का हथौड़ा, सरकारी जमीन पर बने 22 अतिक्रमण जमींदोज

अतिक्रमण तोड़ू दस्ते के सामने बवाल, जिला प्रशासन को दी धमकी